*थाना स्टेशन रोड पुलिस को मिली बडी सफलता,सर्राफा बाजार मे डकैती डालने की योजना बनाते हुए खुखांर अंर्तराज्यीय गेंग को घातक हथियारो के साथ पकडा*



जन जागृति संगम न्यूज
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
 9238344171


रतलाम (जगदीश राठौर) पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों रात्रि गश्त के विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे । इसी तारतम्य में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पंचपीर दरगाह नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर 06-07 लोग बैठै है जिनके पास धारदार हथियार है तथा किसी बडी घटना को कारित करने या रतलाम चांदनी चौक सर्राफा मे किसी बडी ज्वेलर्स की दुकान मे डकैती करने वाले है यदि तत्काल समय से घेराबंदी की जाये तो पकडे जा सकते है । सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे तीन टीमो का गठन कर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन द्वारा एक टीम का नेतृत्व करते हुए दबिश दी गई एवं घेराबंदी कर खुखांर अंर्तराज्यीय गिरोह के 06 सदस्यो को घातक हथियारो एवं चोरी / नकबजनी करने मे प्रयुक्त औजार के साथ पकडा एवं चांदनी चोक सर्राफा मे डकैती डालने की योजना को विफल किया । पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा दिए दिशा निर्देश के बाद स्टेशन रोड रतलाम की गठित टीमो द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करने हेतु पंचपीर दरगाह के पास उंकाला रोड रतलाम पर दविश देकर रतलाम के सर्राफा बाजार मे ज्वेलर्स की बडी दुकान से सोना चांदी लुटने की योजना बनाने वाले 06 आरोपीगण को धारदार घातक हथियारो व चोरी लुट मे उपयोग होने वाली सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 310 (4),310 (5) बीएनएस एवं धारा 25 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपीयो के आईसीजेएस से अपराधिक रिकॉर्ड निकलवाए जाने पर आरोपितो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज अपराध मिले। प्रभात नेपानगर बुरहानपुर मे एक बडी डकैती का फरार ईनामी आरोपी है जो पकडा गया है। प्रकरण मे पकडे गये कई आरोपीयो के गिरफ्तारी एवं स्थाई फरारी वारंट है । प्रकरण मे 06 गिरफ्तार आरोपीयो के अतिरिक्त रतलाम सर्राफा मे रेकी करने वाला बजरंग नगर रतलाम पारदी डेरे का आरोपी दिनेश हांडा अधेरे का फायदा उठाकर मोके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है । एक लोहे की धारदार तलवार, एक लोहे का धारदार फालिया, एक लोहे की रॉडनुमा गुप्ती, एक लोहे की टॉमी, एक काले रंग के बेग जिसमे गुलेल, हाईड्रोलिक कटर, पाने एवं पेचकस, एक लकड़ी का डण्डा  
*01.* कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया जाति पारदी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मुंडरा थाना पिपराई जिला अशोकनगर *02.* मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया जाति पारदी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन 
*03.* नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेंहरसिंह मोगिया जाति पारदी उम्र 20 साल निवासी गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन 
*04.* प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया जाति पारदी उम्र 27 वर्ष निवासी गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन
*05.* निखिल पिता सुजीत मोगिया जाति पारदी उम्र 19 साल निवाशी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा जिला उज्जैन मुल निवासी गुना 
*06.* वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोगिया जाति पारदी उम्र 29 साल निवासी रतवासचक थाना पिपरई जिला अशोक नगर
07 दिनेश हांडा पिता बने सिंह हांडा निवासी बजंरग नगर रतलाम।  
निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम, उप निरीक्षक जितेन्द्रसिंह कनेश व विजय सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, मुकेशसिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललीत वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखनसिंह, विरेन्द्र सोनी, लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की सराहनीय भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥