*जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच मध्‍यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित आवेदनों के निराकरण तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई है।
         जिले की नगरपालिका नीमच तथा नगर परिषद मनासा, जावद, रामपुरा, सिंगोली, जीरन, डिकेन, रतनगढ़, कुकड़ेश्वर, नयागांव, अठाना एवं सरवानिया महाराज में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।
         शिविरों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तहत पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण, ऋण पुनर्भुगतान, डिजिटल लेन-देन प्रोत्साहन एवं पीएम स्वनिधि से समृद्धि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा नवीन आवेदन भी आमंत्रित लिए गये। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास संबंधी जानकारी देकर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में जानकारी देकर पात्र नागरिकों का पंजीयन किया गया तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
         शिविरों में शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनके त्वरित निराकरण की कार्यवाही की गई।साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित किया गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।
         शिविरों में नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी दी गई।
        जिला प्रशासन एवं नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों से अपील की गई है, कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने निकटतम नगरीय निकाय कार्यालय एवं आयोजित तीन दिवसीय जनकल्‍याण शिविरों में संपर्क कर लाभ उठाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥