*दांत से अंगूठा काटकर गंभीर घायल किया, मकान विवाद में देवरानी पर मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नाहरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लिलदा में मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला द्वारा अपनी जेठानी और उसके बेटे के साथ मारपीट करने तथा दांत से अंगूठा काटकर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादिया संतोषबाई (44) पति धुरालाल गरासिया निवासी लिलदा ने अपने पुत्र राहुल के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। संतोषबाई ने बताया कि उसका और उसकी देवरानी लालीबाई पति भारत बंजारा का मकान पहले ही बंट चुका है। बुधवार सुबह करीब 9रू30 बजे वह अपने पुत्र कमल उर्फ कान्हा के साथ अपने हिस्से की छत पर लगी चादर और एंगल निकाल रही थी। इसी दौरान उसकी देवरानी लालीबाई वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोपी ने संतोषबाई के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की तथा उसके दाहिने हाथ के अंगूठे को दांत से काट लिया, जिससे अंगूठे का आगे का हिस्सा अलग हो गया। बीच-बचाव करने आए पुत्र कमल उर्फ कान्हा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपी महिला ने धमकी दी कि यदि मकान से चादर और एंगल निकाले गए तो वह जान से खत्म कर देगी। घटना के बाद संतोषबाई ने अपने छोटे पुत्र राहुल को पूरी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लालीबाई गरासिया के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥