*गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक में घुसी कार, दिल्ली के परिवार की ढाई साल की बच्ची की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...!*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

गरोठ- उज्जैन फोरलेन पर सुवासरा क्षेत्र के अंतरालिया गांव के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
     
  ​
मिली जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं और वे दिल्ली से नीमच की ओर जा रहे थे। अंतरालिया गांव के पास अचानक उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
​इस हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची आश्वी पिता राहुल जैन की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें राहुल (41 वर्ष) पिता पदमचंद जैन निवासी दिल्ली और निर्मला अग्रवाल (72 वर्ष) पति अनिल अग्रवाल निवासी नीमच शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*