*खेत पर महिला के साथ मारपीट, काका ससुर के खिलाफ मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

पिपलिया स्टेशन (निप्र) । नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोध में खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने विवेचना के 10 दिन बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। ग्राम लोध निवासी सुमित्राबाई (34) पति मुन्नालाल माली ने शिकायत दर्ज कराई कि 31 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे वह अपने खेत स्थित कुएं पर मौजूद थी। इसी दौरान उसके काका ससुर कारूलाल माली वहां पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़े पावड़े के हत्थे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान सुमित्रा बाई के सिर पर चोट आई और खून निकलने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से जाने लगा ओर खेत पर दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति मुन्नालाल माली को फोन पर पूरी जानकारी दी। पति के घर लौटने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मंदसौर ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्री-एमएलसी जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर थाना नाहरगढ़ पुलिस ने 10 दिन बाद आरोपी कारूलाल पिता मांगीलाल माली निवासी लोध के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥