*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर में वृक्षारोपण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मंदसौर। *कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग* के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय, मंदसौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।


इस अवसर पर *उपसंचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल एवं जिला प्रभारी डॉ. सौरभ पुरोहित* ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण आवश्यक है।


*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान* ने जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया। वहीं *सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत* ने वृक्षों की उपयोगिता एवं पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में उपसंचालक एवं जिला प्रभारी डॉ. सौरभ पुरोहित, सीएमएचओ डॉ. जी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार नुकुम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, आरएमओ डॉ. सौरभ मण्डवारिया, डॉ. अर्पित यति, मेट्रन श्रीमती सारम्मा जॉनसन, श्रीमती हेमलता पवार, श्रीमती अंजना कैथरीन पीटर, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती आशा जाट, श्री चंद्रप्रकाश बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*कलेक्टर कि उपस्थिति मे मल्हारगढ़ जनपद पंचायत में हुई जनसुनवाई*