*पर्यावरण मित्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली साइकिल रैली*, *प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इस धरा पर बहुत कुछ दिया है, बदले में हमें भी कुछ तो लोटाना होगा -- डिप्टी कलेक्टर चन्द्र सिंह धार्वे* *प्राकृतिक विपदाए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है -- इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल* , *पर्यावरण के बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं है, स्वस्थ जीवन के लिए इस धरा को संवारना होगा -- किशोर बागड़ी अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण*,
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शुक्रवार दिनांक 5 जुन 2026 को प्रातः 7.30 बजे फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर चन्द्र सिंह धार्वे ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फुव्वारा चोक पर पर्यावरण मित्रों की साइकिल/ टु व्हीलर रेली को हरी झंडी दिखाकर स्वयं साइकिल रैली में शामिल हो कर शहरवासियों को पर्यावरण बचाओ जागरुकता का संदेश दिया
रैली फुव्वारा चोक, बारादरी चौराहा से घंटाघर जाजु बिल्डिंग पुस्तक बाजार होते हुए भारत माता चोराहा से कमल चोक गायत्री मंदिर टीवीएस शो रूम चोराहा से शिवाजी सर्कल होते हुए गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन स्थित शिव मंदिर परिसर में समापन हुई,
जहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्र सिंह धार्वे, के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारियों को पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने स्वागत उद्बोधन में संस्था के अब तक किये गए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि संस्था ने विगत 11 वर्षों में अब तक 70 हजार से अधिक पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है शहरवासियों को स्वच्छ स्वस्थ जीवन जीने के लिये शहर में 5 नगर वन बनाएं गए हैं जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है,
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्र सिंह धार्वे ने कहा कि प्रकृति ने हमें इस धरा पर जीवन जीने के लिए बहुत कुछ दिया है बदले में हमें प्रकृति का कर्ज उतारने हेतु इस धरा को संवारना होगा, हमें अपने पुर्वजों के पदचिन्हों पर चलते हुए अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर आने वाली पीढ़ी के सुखद जीवन जीने के लिए पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें तभी विश्व पर्यावरण दिवस का आंनद आयेगा
इस अवसर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है कि प्राकृतिक विपदाएं अपना कहर दिखा रही जो हमें सचेत करती है कि जल जंगल और जमीन के साथ छेड़छाड़ न करें, पर्यावरण की कमी से धरती का बढ़ता जा रहा है, नदियां तालाब जलाशय दुषित होने के साथ ही सुख रहें हैं, इस अवसर कृति संस्था के सत्येन्द्र सिंह राठौड़, स्वच्छता अभियान के बाबुलाल गोंड, सुभाष सेना के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पेंशनर्स संघ वर्मा, अखिलेश महादेव मंदिर के अध्यक्ष हरीश डांगी,पालक महासंघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, पर्यावरणविद् जे सी शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के निर्मल देव नरेला आदि ने अपने विचार रखे इस अवसर जगमोहन श्रीवास्तव,अनील मंगल, किशोर कर्णिक, जमनालाल दायमा, मुरली सांवलिया, बंटी मेघवाल, बलवंत गोंड, ओमप्रकाश साहू, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सचिव दुलीचंद कनेरिया, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, केशव सिंह चौहान, हरीश उपाध्याय, आदि में रेली में सहभागिता निभाई कार्यक्रम का संचालन संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल ने किया आभार संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने माना उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है। राजकुमार सिन्हा उपाध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें