*ऐसा शक्की पति… घर के हर कोने में लगा रखा था CCTV, महिला से बात करने पर भी*



जन जागृति संगम डेस्क न्यूज
9302003334


महिला के परिवारवालों वालों के आरोप हैं कि विशाखा के ससुराल वाले इस बात से बेहद नाराज थे कि उन्हें शादी में उनकी उम्मीद के मुताबिक तोहफे और इज्जत नहीं मिली। इस वजह से वे विशाखा को लगातार परेशान कर रहे थे।
विशाखा की शादी को महज 48 दिन हुए थे। खुशियों के सपने लेकर नए घर में आने वाली विशाखा को भनक तक नहीं थी कि ससुराल में उसकी जिंदगी एक कैदी से भी बदतर हो जाएगी। लेकिन 2 महीने से भी कम समय में उसके डॉक्टर पति और ससुराल वालों ने उसकी जिंदगी को इस कदर नरक बना दिया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी है। विशाखा तिलककर महज 26 साल की थी।
मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। यहां अंबरनाथ इलाके में रहने वाली विशाखा ने ससुराल वालों के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अब विशाखा के परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उसका पति नितिन तिलककर ना सिर्फ उसे पीटता था बल्कि घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा रखा था, ताकि उसकी हर हरकत पर नजर रख सके।

*शादी के बाद करने लगे प्रताड़ित*
रिपोर्ट के मुताबिक विशाखा और पेशे से डॉक्टर नितिन तिलककर की शादी इसी साल 30 अप्रैल को हुई थी। विशाखा के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले सब कुछ बिल्कुल ठीक था, लेकिन शादी के तुरंत बाद ही ससुराल वालों का रंग बदलने लगा। मायके वालों का आरोप है कि विशाखा के ससुराल वाले इस बात से बेहद नाराज थे कि उन्हें शादी में उनकी उम्मीद के मुताबिक तोहफे और इज्जत नहीं मिली। विशाखा पर लगातार अपने माता-पिता के घर से सोने के गहने और पैसे लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

*महिला पड़ोसी से बात करने पर भी पिटाई*
विशाखा के परिवार वालों ने बताया कि पति किस कदर क्रूरता की हदें पार करता था। उन्होंने बताया, “नितिन ने विशाखा की हर हरकत पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे। वह किससे मिल रही है, क्या कर रही है, सब पर मॉनिटर से नजर रखता था। विशाखा जब भी किसी से बात करती, तो घर लौटने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी।”

खुदकुशी करने से महज दो दिन पहले विशाखा ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से बात की थी। सीसीटीवी में यह देखने के बाद पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद पीड़िता ने अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक खुदकुशी से पहले विशाखा ने अपनी मां को फोन कर ससुराल में खुद पर हो रहे इस अत्याचार की बात बताई थी और माता-पिता उसे वापस अपने घर लाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इससे पहले खबर मिली कि विशाखा ने अपनी जान दे दी है।
डॉक्टर पति गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने विशाखा के पति डॉक्टर नितिन तिलककर, उसकी सास छाया और पति के भाई निनाद के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी पति नितिन तिलककर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां और भाई फिलहाल फरार हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥