*मल्हारगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 02 मोटर सायकल चोरो को किया गिरफ्तार 05 मोटर सायकल वाहन किये जप्त*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो मे आरोपियो की धड़पकड़ हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य मे श्री तेर सिंह बघेल अति0 पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर व श्री पिन्टू कुमार बघेल अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मल्हारगढ के मार्गदर्शन मे थाना मल्हारगढ को संपत्ति संबंधी अपराधो मे 02 वाहन चोरो को पकडने मे मिली सफलता ।
दिनांक 08 जुलाई 2026 को फरियादी रामचंद्र पिता रामलाल गुप्ता निवासी स्टेशन रोड मल्हारगढ ने थाने पर उपस्थित होकर उनके घर के बाहर से उनकी हिरो होण्डा पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक MP14MH4277 कीमती 50000/- रुपये के चोरी संबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी । रिपोर्ट पर थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 126/26 धारा 303(3) का पंजीबद्ध किया जाकर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये । सीसीटीवी फुटेज मे आधार पर एक व्यक्ति उक्त मोटर सायकल को ले जाते दिखा । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पतारसी हेतु मूखबिर मामूर किये गये । प्रकरण की विवेचना करते उक्त व्यक्ति की पहचान केसरीमल पिता लाभचंद पंवार जाति बावरी उम्र 26 साल निवासी ढिकनिया थाना पिपलिया मण्डी के रुप मे हुई जिसे गिरफ्तार किया गया तथा उक्त मोटर सायकल खरीदने वाले नितेश पिता गोपल सोलंकी बावरी उम्र 35 साल निवासी ढिकनिया थाना पिपलिया मण्डी को भी गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनो आरोपियो से पूछताछ करते अन्य वाहन भी चोरी करना स्वीकार किया । उक्त दोनो आरोपियो की निशादेही पर चोरी की कुल 05 मोटर सायकल जप्त की गई है ,प्रकरण मे अनुसंधान जारी है ।
💥💥💥💥
केसरीमल पिता लाभचंद पंवार जाति बावरी (26) निवासी ढिकनिया थाना पिपलिया मण्डी, नितेश पिता गोपल सोलंकी बावरी ( 35 ) निवासी ढिकनिया थाना पिपलिया मण्डी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।💥💥💥💥
हीरो होण्डा पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक MP14MH4277 कीमती 50000/- रुपये, बजाज डिस्कवर मोटर सायकल क्रमांक RJ35SB7907 कीमती 40000/- रुपये, लाल रंग कि एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP44MT9120 कीमती 65000/-रुपये, काले रंग कि हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल इंजन नं. HA11EPH4L00380 कीमती 40000/- रुपये, काले रंग कि बजाज पल्सर मोटर सायकल इंजन नं.DHXPPF82767 कीमती 70000/- रुपये की कुल पांच मोटर साईकिल जब्त की।
💥💥💥💥
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मल्हारगढ व पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।💥💥💥💥💥💥 जनहित में जारी ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें