*भोपाल में 20 जुलाई को ओबीसी महासभा का विधानसभा घेराव, 55% अधिकार और जातिगत जनगणना की मांग होगी प्रमुख, अखिल भारतीय तेली महासभा ने दिया पूर्ण समर्थन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

भोपाल


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 20 जुलाई को ओबीसी महासभा द्वारा विधानसभा घेराव किया जाना है। जिसमें मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग को 55% अधिकार और जातिगत जनगणना की मांग होगी। प्रमुख रूप से अखिल भारतीय तेली महासभा मध्य प्रदेश ने बयान देकर पूर्ण समर्थन दिया है अखिल भारतीय तेली महासभा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया (साहू) के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता 20 जुलाई 2026 को भोपाल में ओबीसी महासभा द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव में सहभागिता करेंगे, समर्थन किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेशभर से ओबीसी समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य ओबीसी समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में 55 प्रतिशत अधिकार एवं हिस्सेदारी दिलाने की मांग को बुलंद करना है। साथ ही जातिगत जनगणना शीघ्र कराने, ओबीसी आरक्षण से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान करने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया (साहू) ने कहा कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपने संवैधानिक अधिकारों और उचित प्रतिनिधित्व की मांग कर रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव कर सरकार का ध्यान इन महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त ओबीसी समाज, तेली समाज एवं सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क: 7773052701

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !