*किसानो से सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 22 जुलाई 2026, मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार दिये जाना है। इसके तहत जिले के सभी 3 विकास खण्ड के पांच-पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी  प्रत्येक का 1) को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार प्रदान किया जावेगा। जिला स्तरीय पुरुस्कार हेतु विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक को 25 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा। 
      विकास खण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रहेंगे । परियोजना संचालक आत्मा सदस्य सचिव तथा उधानिकी ,पशु पालन ,मत्स्य पालन विभाग के जिला प्रमुख तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी इस समिति में सदस्य बनाए गये है। 
परियोजना संचालक "आत्मा " डॉ.यतिन कुमार मेहता ने जिले के किसानो तथा कृषक समूहों से इस पुरुस्कार के अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। किसान भाई प्रत्‍येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्‍लाक टेकनोलाजी मैनेजर (बी.टी.एम.) कार्यालय तथा साथ ही अन्य विभाग के सम्बंधित विभाग  कार्यालय में उपलब्ध आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 31 जुलाई  2026 तक प्रस्तुत कर सकते है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !