*शासकीय आईटीआई रामपुरा में 21 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन* *12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच, 19 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रामपुरा, जिला नीमच में 21 जुलाई 2026 को प्रात:10 से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
प्लेसमेंट कैंप में VACMET INDIA LTD., यूनिट-V, उज्जैन एवं धार (म.प्र.) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 12वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने समस्त आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
प्लेसमेंट कैंप संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य श्री एच.एस. डावर (मो. 9827769729) तथा प्लेसमेंट अधिकारी श्री आनंद डामोर (मो. 9039338199) से संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं शासकीय आईटीआई रामपुरा ने जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें