*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में, प्रदेश पर 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज – जीतू पटवारी*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
जगदीश राठौर 
94254 90641  -  92383 4417



भोपाल -मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री  पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। मुख्यमंत्री  ने एक बार फिर 3,600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है, जिसके बाद प्रदेश पर कुल कर्ज 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी कर बाजार से 3,600 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकार अब तक 12,800 करोड़ रुपये की उधारी ले चुकी है। सरकार ने पूरे वित्तीय वर्ष में 78,500 करोड़ रुपये उधार लेने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 16.30 प्रतिशत राशि अभी शुरुआती महीनों में ही उधार ले ली गई है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक प्रदेश पर 4,88,714.17 करोड़ रुपये का कर्ज था। नई उधारी के बाद यह आंकड़ा 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि मध्य प्रदेश पर चढ़ा कर्ज अब राज्य सरकार के वार्षिक बजट से भी अधिक हो चुका है। यह  आर्थिक नीतियों की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है।
श्री पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर प्रदेश को लगातार कर्ज के सहारे क्यों चलाया जा रहा है? इतना भारी कर्ज लेने के बावजूद किसानों को खाद और सिंचाई नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है तथा विकास कार्य ठप पड़े हैं। यदि कर्ज विकास के लिए लिया जा रहा है तो उसका परिणाम जनता को क्यों नहीं दिखाई दे रहा?
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि सरकार को अपनी आमदनी का बहुत बड़ा हिस्सा केवल कर्ज के ब्याज के रूप में चुकाना पड़ रहा है। जनता के टैक्स का पैसा विकास पर खर्च होने के बजाय ब्याज चुकाने में जा रहा है। इसका बोझ आने वाली पीढ़ियों पर डाला जा रहा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि आर्थिक बदहाली के बावजूद  सरकार फिजूलखर्ची पर कोई रोक लगाने को तैयार नहीं है। सरकारी धन का अनावश्यक प्रचार-प्रसार, कार्यक्रमों और दिखावे पर खुलकर खर्च किया जा रहा है, जबकि प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की "पैसा दो–काम लो" की संस्कृति ने पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार ने सरकारी खजाने को खोखला कर दिया है और यही कारण है कि  मध्य प्रदेश कर्ज के दलदल में फंस गया है।  जनता के पैसे से भ्रष्टाचार का तंत्र चला रही है और उसकी कीमत प्रदेश की जनता चुका रही है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करें, अब तक लिए गए कर्ज का पूरा हिसाब जनता के सामने रखें, यह बताएं कि कर्ज की राशि किन-किन मदों में खर्च की गई और प्रदेश को कर्ज के इस संकट से बाहर निकालने के लिए उनकी सरकार की क्या ठोस योजना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के धन की बर्बादी, बढ़ते कर्ज और आर्थिक कुप्रबंधन के मुद्दे पर भाजपा सरकार को हर स्तर पर जवाबदेह बनाएगी और प्रदेश की जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***