*दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण*

जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
 9238344171-  -9425490641

जावरा (जगदीश राठौर) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सुबह करीब 9:00 बजे  मुंबई दिल्ली एट लेन सड़क मार्ग का निरीक्षण किया।  


निरीक्षण के दौरान दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का अवलोकन किया। इस दौरान उनका काफिला सीधे एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरा। भूतेड़ा के समीप केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।



निरीक्षण के दौरान मिशा सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने केंद्रीय मंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।
 

जावरा एसडीएम रचना शर्मा, तहसीलदार सहदेव मोरे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। खास बात यह रही की भारतीय जनता पार्टी के कोई भी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे ।‌केंद्रीय मंत्री ने एक्सप्रेस-वे की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उनके दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। निरीक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***