*रतलाम जिले की सबसे बड़ी पूर्व मुस्लिम रियासत जावरा शहर में काजी, हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब की नियुक्ति*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9238344171- -9425490641
जावरा। शहर काजी मरहूम हाजी हाफिज मोहम्मद शफी (भुरू भाईजान) के इंतेकाल के बाद रिक्त हुए शहर काजी के पद पर सर्वसम्मति से हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब को जावरा का नया शहर काजी नियुक्त किया गया।
इस संबंध में शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम, हाफिज साहेबान, सीरत कमेटी तथा अन्य मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब के नाम पर सहमति बनी और उन्हें शहर काजी की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।नियुक्ति के उपरांत इत्तेफाक कमेटी के सदर पैपा पहलवान एवं विभिन्न मुस्लिम कमेटियों के पदाधिकारियों ने मौलाना इमरान साहब का साफा बांधकर दस्तार बंदी (फूल माला पहनाकर) कर उन्हें नई जिम्मेदारी की मुबारकबाद दी।
बैठक में यह भी बताया गया कि इससे पूर्व फखरे आलम साहब के इंतेकाल के बाद भी सीरत कमेटी एवं शहर की मस्जिदों के इमामों की सर्वसम्मति से मरहूम हाजी हाफिज मोहम्मद शफी (भुरू भाईजान) को शहर काजी नियुक्त किया गया था। इस परंपरा के अनुसार वर्तमान में भी शहर काजी की नियुक्ति का अधिकार जावरा शहर के इमामों एवं सीरत कमेटी जावरा के पास है। इस अवसर पर मौजूद उलेमा, इमामों एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब अपने ज्ञान, अनुभव और नेतृत्व से समाज को एकजुट रखते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें