*वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुंदरलाल साहू जी की स्मृति में शोक सभा सम्पन्न*
जन जागृति संगम न्यूज
पिपरिया घाट (दमोह)
श्रीराम साहू
विगत समय अखिल भारतीय तेली महासभा के जिला दमोह अध्यक्ष श्री राकेश साहू जी के पूज्य पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुंदरलाल साहू जी का स्वर्गवास हो गया था। जिनके आत्मशांति हेतू शोक सभा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिला दमोह ग्राम पिपरिया घाट में निज निवास में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक जन कार्यकर्ता एवं उनके रिश्तेदार सहभागी रहे। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा प्रदेश अध्यक्ष तेली श्री राधेश्याम अस्तोलिया साहू, श्री हरिशंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष तेली पिछड़ा वैश्य महासभा,लखन लाल साहू पत्रकार प्रदेश मीडिया प्रभारी, राकेश साहू युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय तेली महासभा, रामकुमार साहू फतेहपुर कुण्डलपुर जिला दमोह, खिम्मू साहू, अरविंद साहू एवं बड़ी संख्या में प्रदेश से जिला सामाजिक बंधु मातृ शक्ति उपस्थित रहे। शोक संतृप्त परिवार में पुत्र रामेश्वर साहू, संतोष साहू, राकेश साहू, सुरेंद्र साहू एवं भरा पूरा परिवार शामिल रहा। जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा द्वारा पगड़ी रस्म आयोजन किया गया सभी ने पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें