​मंदसौर जिला चिकित्सालय में ‘दस्तक अभियान’ का गरिमामयी शुभारंभ; बच्चों को विटामिन 'ए' का घोल पिलाकर हुई शुरुआत

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


स्थान: मंदसौर (मध्य प्रदेश)
​नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर ने किया उद्घाटन; जिले के 1.51 लाख से अधिक बच्चों की होगी स्क्रीनिंग
​अभियान के तहत गठित की गईं 200 टीमें; गंभीर कुपोषित बच्चों को 7 पोषण पुनर्वास केंद्रों में मिलेगा नया जीवन





​मंदसौर: बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, कुपोषण से मुक्ति और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय मंदसौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘दस्तक अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्रीमती रामादेवी श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा बच्चों को विटामिन 'ए' का घोल पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
​समारोह की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को समर्पित यह विशेष अभियान प्रारंभ होकर आगामी 31 अगस्त 2026 तक पूरे जिले में निरंतर संचालित किया जाएगा। अभियान को जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिले में 200 विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर जिले के 1,51,569 बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगी।



​डॉ. चौहान ने आगे बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनके परिजनों को दो ओआरएस (ORS) पैकेट और 14 जिंक की गोलियां अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएंगी, ताकि बच्चों को डायरिया और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। स्क्रीनिंग के पश्चात यदि कोई बच्चा गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) पाया जाता है, तो उसे जिले में 7 पोषण पुनर्वास केंद्रों (NRC) में तत्काल भर्ती कर विशेषज्ञों की देखरेख में निशुल्क उपचार और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।



​कार्यक्रम में सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज की सहायक प्राध्यापक एवं शिशु रोग विभाग प्रमुख डॉ. नईकी मीनार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, उज्जैन संभाग के एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल कुमार यति, जिला एनआरसी नोडल अधिकारी डॉ. अर्पित यति, तथा जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम. एल. कश्यप उपस्थित रहे।



​कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के प्रचार सहायक श्री जगदीश खींची सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !