*वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम विजय बने नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी, संगठन में हर्ष का माहौल*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर। नमो नमो मोर्चा भारत की इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं विभिन्न दायित्वों की घोषणा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्रीराम विजय जी को प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी (मध्यप्रदेश) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। 


उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। श्रीराम विजय जी लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज, संगठन एवं राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे मध्यप्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के लिए जाने जाते हैं। 


उनकी निष्पक्ष लेखनी, सक्रिय कार्यशैली, सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार, राष्ट्रीय संरक्षक श्री रविकरण साहू, राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट पुरुषोत्तम गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश सिल्लन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता लकी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह गोलहानी, प्रदेश महामंत्री श्री जी.पी. साहू जी, प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री राधेश्याम अस्तोलिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता दिलीप जी, महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती पूनम रानी जी, महिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता शंभू दयाल, मुकेश टैंकर प्रदेश अध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ, श्वेता इंद्र संभागीय संगठन मंत्री तथा प्रदेश नियुक्ति प्रभारी श्री संतोष राज सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं सहमति से की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने श्रीराम विजय जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अपने मनोनयन पर श्रीराम विजय जी ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का मैं पूर्ण प्रयास करूँगा। राष्ट्रहित, समाजहित एवं संगठन हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी लेखनी और पत्रकारिता के माध्यम से नमो नमो मोर्चा भारत की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करूँगा। इसी अवसर पर प्रदेश मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश नियुक्ति प्रभारी श्री संतोष राज ने भी श्रीराम विजय जी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, अनुभव, ईमानदार पत्रकारिता और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से मीडिया प्रकोष्ठ को नई दिशा एवं नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। नमो नमो मोर्चा भारत परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम विजय जी के नेतृत्व में संगठन का मीडिया प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनहितकारी भूमिका निभाते हुए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !