*खोखरा व सुठोद के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
जेपी तेलकार

*अब तक की सभी खबरें* 👇


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। श्री शक्ति लीनेस क्लब पिपलियामंडी द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत ग्राम खोखरा के प्रा. वि  एवं सुठोद के माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस दौरान छात्रों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, लंच बॉक्स, टिफिन और पानी की बोतल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किड्स कैंपस स्कूल की संचालक पूर्वा कुमठ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि *बड़ा बनने के लिए बड़े शहर में जन्म लेना जरूरी नहीं है।* छोटे गांव में रहकर भी मेहनत, लगन और बड़े सपनों के बल पर जीवन में ऊंची उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सफलता उसके सपनों, मेहनत और सकारात्मक सोच पर निर्भर करती है, न कि इस बात पर कि वह गांव में रहता है या शहर में।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान क्लब अध्यक्ष प्रियंका जैन ने किया। संचालन क्लब सचिव मोनिका सेठिया ने किया, जबकि आभार संरक्षक नीलिमा अग्रवाल ने माना।  इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष संतोष भूत, विद्या चौधरी, ममता शर्मा, साक्षी गर्ग, सोनू फरक्या, दीपिका पटवा, प्रियंका फरक्या, ज्योति जैन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता रतनावत एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !