*वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न* *बैठक में हुई शासन प्रशासन की कई जनहितैषी योजनाओं पर चर्चा... जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
जावरा - अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला रतलाम की एक मासिक बैठक सीताराम बाग जावरा में संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ने रतलाम, जावरा, नीमच व आसपास क्षेत्र से पधारे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को केसरिया दुपट्टा पहना भारतीय मजदूर संघ अमर रहे, मजदूर एकता जिंदाबाद के जय घोष के साथ सम्मानित किया !
इसी अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने अपने उद्बोधन में मजदूर हितेषी शासन प्रशासन द्वारा प्रदान किए जाने वाली योजनाओं एवं उन सभी योजनाओं से कैसे मजदूर वर्ग को लाभान्वित किया जा सकता है पर प्रकाश डाला !
इसी कड़ी में रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एक अनुशासित संगठन होने के साथ-साथ देश के समस्त मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है और आज कि ये बैठक शासन प्रशासन से मिलने वाली योजनाओं से मजदूर वर्गों को लांभान्वित करने के लिए रखी गई है और हमारा प्रयास यही रहेगा कि जहां-जहां जिस - जिस शहरी या ग्रामीण क्षेत्र जो के शासन प्रशासन की योजनाओं से अनभिज्ञ या वंचित रह गए या फिर शासन प्रशासन जिन क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाया है उन सभी क्षेत्रों में हमारे पदाधिकारी कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एक जूठता के साथ मजदूर भाइयों के आधार कार्ड, मजदूर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, परिवार आईडी जनधन खाता जैसी शासन प्रशासन की कई नित नई योजनाओं को शासन प्रशासन के पदाधिकारी के सहयोगी बन केंपो के माध्यम से मजदूर वर्गों को लाभान्वित करने में सहयोगी बनेंगे !
कार्यक्रम का आभार जावरा तहसील अध्यक्ष दशरथ मालवीय एवं नीमच जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा ने व्यक्त किया
उपस्थित जन अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा, रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी, नीमच जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा, जिला सदस्य मुकेश यादव,जावरा तहसील अध्यक्ष दशरथ मालवीय, रघुनाथ, कंवरलाल, मुकेश वसीटा, राकेश, अर्जुन, प्रदीप, सुनील बामनिया आदि अन्य कहीं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थितरहे !




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें