**वाहन के नामांतरण में देरी से बीमा दावा निरस्त नहीं किया जा सकता : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग।*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


मंदसौर, - जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, मंदसौर ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन एवं बीमा पॉलिसी के नामांतरण में देरी मात्र से दुर्घटना के कारण वाहन में हुई क्षतिपूर्ति के दावे अस्वीकार नहीं किया जा सकता। आयोग ने माना कि बीमाधारक की मृत्यु के बाद वाहन का वास्तविक स्वामित्व नॉमिनी दीपक जैन के पास चला गया था तथा केवल औपचारिक नामांतरण शेष रहने से बीमा कंपनी अपने दायित्व से मुक्त नहीं हो सकती।*
*आयोग के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं सदस्य श्रीमती समता गुप्ता ने यह आदेश दीपक पिता स्वर्गीय श्री पूनम चंद जैन,  निवासी ग्राम बोलिया, तहसील गरोठ, जिला मंदसौर द्वारा अपना अधिवक्ता पंकज कुमार वेद के माध्यम से प्रस्तुत परिवाद में पारित किया।*
*प्रकरण के अनुसार दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। बीमा कंपनी ने 90 दिन की अवधि में नामांतरण नहीं होने का आधार लेकर दावा निरस्त कर दिया था। सुनवाई के दौरान माननीय आयोग ने पाया कि परिवादी दीपक जैन  बीमा पॉलिसी में नामिनी था तथा बाद में बीमा कंपनी ने स्वयं पॉलिसी में नाम परिवर्तन भी कर दिया था।*                      *आयोग ने नेशनल जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनी को ₹2,12,912/- वाहन मरम्मत व्यय, ₹20,000/- मानसिक एवं शारीरिक कष्ट तथा ₹5,000/- परिवाद व्यय, कुल ₹2,37,912 राशि 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज सहित अदा करने के निर्देश दिए हैं। ब्याज की गणना 11 जून 2021 से भुगतान की तिथि तक की जाएगी।*
*परिवादी की ओर से प्रकरण की पैरवी अधिवक्ता पंकज कुमार वेद, मंदसौर द्वारा की गई।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !