*पामाखेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, तीन बकरियों की मौत*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
जेपी तेलकार
(झारडा के समीप गांव पामखेड़ा की घटना )
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मल्हारगढ थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ा में बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली एक पक्के मकान पर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक वर्ष पूर्व ही घर नया बनाया था। घटना शाम को झारड़ा–नीमच मार्ग स्थित सरकारी स्कूल के आगे की है। जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से ओमप्रकाश (55) पिता कारूलाल बलाई, उनका पुत्र विजय (18) तथा पत्नी निर्मला उर्फ विमला (50) घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को मकान से सुरक्षित बाहर निकाला। ओर निजी वाहन से सरकारी अस्पताल मल्हारगढ भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
-------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें