*मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों का मनोनयन सकारात्मक, समावेशी और पारदर्शी शासन का निर्णय*

जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
 9425490641-  -8989670223


मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन  सनवर पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानून के अनुसार ही वक्फ बोर्ड में सभी कार्यों को अंजाम दिया जाता है मध्य प्रदेश वक्फ  बोर्ड में पहली मर्तबा दो हिंदुओं की नियुक्ति  समावेशी, सकारात्मक और पारदर्शी शासन की सोच का प्रतीक है । 


समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा कि सभी धर्म एवं मजहब के लिए कानून  बराबर होता है और प्रत्येक नागरिक को शासन के निर्णय का  सम्मान करना चाहिए l


श्री पटेल विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ में छोटे रोजे अब्बास अलमदार में मूल स्थान पर जरी मुबारक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत ‌कर रहे थे । जावरा के एडवोकेट एवं कर सलाहकार फखरुद्दीन बोहरा द्वारा करीब 10 लाख से अधिक लागत से नवनिर्मित रोजा निर्माण के लिए सनवर पटेल व हुसैन टेकरी शरीफ के कार्यपालन अधिकारी अब्दुल हकीम खान ने कर सलाहकार फखरुद्दीन बोहरा व बोर्ड की नवनियुक्त सदस्य व रतलाम नगर निगम की पार्षद शबाना खान का शाल एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया । 


इस मौके पर हुसैन टेकरी शरीफ जावरा कर्मचारीयों ‌की ओर से चैयरमेन सनवर पटेल, इओ  अब्दुल हकीम खान व भाजपा जावरा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा का 11 किलो वजनी पुष्पमाला से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अधिकारी अब्दुल हकीम खान एडवोकेट ने किया । कार्यक्रम के पश्चात बुजुर्गों के नाम प्रतीक स्वरूप एक पौधा रोपा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !