*तहसीलदार पंकज पवैया ने कार्यभार संभाला, तहसील स्टाफ ने किया स्वागत*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9238344171
जावरा- रतलाम जिले के आलोट से स्थानांतरित तहसीलदार पंकज पवैया व कार्यपालक तहसीलदार सुदेश कृष्णाने ने आज बुधवार को तहसील कार्यालय जाकर कार्यभार संभाला ।
जन जागृति संगम न्यूज़ से बातचीत करते हुए श्री पवैयाजी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता में ही हमारी प्राथमिकता निहित है। जन समस्याओं के समाधान का समय सीमा व शासन द्वारा निर्धारित कार्यों को तत्काल पूरा करना चाहिए ।
अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों एवं पटवारी से अपेक्षा की है कि वह सभी समय सीमा में काम करें ताकि आम नागरिक अनावश्यक परेशान नहीं हो । इस अवसर पर नवागत तहसीलदार पंकज पवैया व कार्यपालक तहसीलदार सुदेश कृष्णाने का तहसील कार्यालय में पदस्थ कल्पना नेकां, शकीला खानम व ईश्वर लाल राठौर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें