*मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान*

जन जागृति संगम 
9302003334

नीमच, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में पशुपालकों की आय में वृद्धि एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित दूध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के तहत जिले में व्यापक स्तर पर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 13 जुलाई 2026 से संचालित इस अभियान के अंतर्गत पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन एवं आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा रही है।
जिले में 3 से 4 गोवंश अथवा भैंसवंशीय पशुधन रखने वाले 10,084 पशुपालकों को चिन्हित किया गया है। विभाग के प्रशिक्षित सर्वेयर एवं मैत्रीकर्ता निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही शासन के 'गोरस एप' एवं पशुपालन संबंधी उपयोगी डिजिटल सामग्री भी पशुपालकों तक पहुंचाई जा रही है।
अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा ने जिले के विभिन्न विकासखंडों का भ्रमण कर गृहभेंट गतिविधियों का सत्यापन किया तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुसार 20 जुलाई 2026 तक 8,160 पशुपालकों के यहां गृहभेंट कर निर्धारित गतिविधियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

भारतीय जनसंघ जन सहयोग मंच ने किया पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित !