*_नितिन गडकरी के काफिले के दौरान शिवगढ़ ब्रिज पर अचानक सड़क पर पहुंचे ग्रामीण और बच्चे पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति..._*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9425490641* *9238344171
*रतलाम 10 जुलाई 2026।*
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के रतलाम जिले से गुजर रहे काफिले के दौरान शिवगढ़ ब्रिज के समीप उस समय कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बन गई जब कुछ ग्रामीण अपने छोटे बच्चों के साथ सड़क पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और मंत्री के काफिले का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराया।_
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे बच्चों को सड़क पार कर दूसरी ओर स्थित विद्यालय छोड़ने जाते हैं। बच्चों की कम आयु और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिभावक स्वयं उन्हें सड़क पार कराते हैं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।_
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को भी वे रोज की तरह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सड़क पार करा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वाहनों को हाथ देकर रुकवाने का प्रयास किया ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसी समय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का काफिला इसी मार्ग से गुजरने वाला है।_
_पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में सड़क पर आए तीन ग्रामीणों की पहचान की गई तथा उनके साथ तीन से चार नाबालिग बच्चे भी मौजूद थे। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या सुरक्षा संबंधी घटना नहीं हुई। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए स्थिति को सामान्य किया और वीआईपी काफिले को बिना किसी बाधा के सुरक्षित रवाना किया।_
घटना के बाद पुलिस ने संबंधित ग्रामीणों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आवश्यक समन्वय किया जा रहा है ताकि स्कूल आने-जाने के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।_
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें