*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया का सागर संभाग में दौरा आयोजन*
जन जागृति संगम न्यूज
गढ़ाकोटा सागर श्रीराम साहू
भारत देश के तेली साहू राठौर समाज संगठनों में प्रमुख संगठन अखिल भारतीय तेली महासभा पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी अपना विस्तार लगातार कर रहा है। जिसका श्रेय जाता है अखिल भारतीय तेली महासभा के शुभंकर प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम साहू एस्तोलिया जी को। उनके पूरे प्रदेश में लगातार प्रवास होते हैं हर संभाग जिला एवं तहसील स्तर तक वह पहुंच रहे हैं वर्तमान में सागर संभाग के दौरे पर हैं जिसमें जिला सागर एवं दमोह में प्रवास करके समाजसेवी बंधुओं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की बैठक ले रहे हैं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं संगठन एवं समाज की मजबूती एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला सागर के गढ़ाकोटा में अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया साहू जी का आगमन हुआ नगर साहू समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं आगवानी की गई। साहू समाज धर्मशाला में उन्होंने बैठक करके साहू समाज को संबोधित किया एवं साहू तेली समाज के विकास एकता अखंडता एवं जागरूकता के लिए कार्य करने को प्रेरित किया इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश साहू जी अध्यक्ष साहू समाज गढ़ाकोटा , श्री दीनदयाल साहू (पूर्व शिक्षक) कार्यकारी अध्यक्ष ,श्री गोकल प्रसाद साहू ( पूर्व शिक्षक) पूर्व अध्यक्ष, श्री भगवानदास साहू जी (मुन्ना) व्यवस्थापक, श्री रिंकू साहू जी , श्रीराम साहू पत्रकार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी , नितिन कुमार साहू पत्रकार प्रदेश सचिव, निहाल साहू जिला युवा उपाध्यक्ष, देवेंद्र साहू तहसील युवा अध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें