*स्वर्गीय श्री राधेश्याम सेकवाडिया की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों का समागम*
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 94254 90641
श्री त्रिमूर्ति पारायण मंडल के सरल सहज, सुलभ, दानवीर व सक्रिय सदस्य और धार्मिक भजन गायक हर किसी व्यक्ति का दिल जीतने वाले
मांगीलाल, बाबूलाल (एडवोकेट), महेश व प्रहलाद के बड़े भाई , कन्हैयालाल एवं गोपाल सेकवाडिया के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेश्याम जी सेकवाडिया का पगड़ी रस्म कार्यक्रम सुगन श्री कॉलोनी के पीछे धाकड़ धर्मशाला जावरा में रविवार को आयोजित किया गया।
जिसमें उज्जैन, आगर, रतलाम, मंदसौर एवं नीमच जिले के करीब 10 हजार समाज जनो एवं अन्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति देकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
करीब 200 से अधिक धाकड़ समाज के कार्यकर्ताओं व ईस्ट मित्रों ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम के एक दिन पूर्व उनके निवास पर सुंदरकांड भजन संध्या का आयोजन किया गया ।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें