*जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 147 आवेदकों की समस्याएं* *संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच 4 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 147 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बोरदिया कलां के दुल्हेसिंह सौंधिया ने प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे सूची में नाम शामिल कराने, कचौली की वरदीबाई ने खेत तक पहुंच मार्ग खुलवाने, केनपुरया के सूरज ने कोटवार पद पर नियुक्ति, लासूर के अशोक, कमलाशंकर एवं छगनलाल ने आवासीय पट्टा दिलाने, मनासा के मदनलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा एवं प्रताड़ना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, अरनिया बोराना के गणेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, सेमली आंत्री के मांगूसिंह ने फसल बीमा दावा राशि का भुगतान, नीमच की आशादेवी गोयल ने भावांतर योजना की राशि दिलाने तथा बरड़िया जागीर की नंदकुंवर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
 इसके अतिरिक्त जगेपुरमीणा के बंशीलाल, चौकड़ी के अखिलेश, आनंदपुरा के केशरसिंह, बावड़ा के परशराम पाटीदार, रेवली देवली के घनश्याम बैरवा, आंबा की मुन्नीबाई, नयाखेड़ा के हजारीलाल, जीरन के नरेंद्र कुमार, रावणरूंडी के सागरमल, बरूखेड़ा के लालाराम, रामपुरा की जयश्री, लसूड़ी तंवर के भगतपुरी, नयागांव के सत्तू धाकड़, चंद्रपुरा के श्यामलाल, नीमच सिटी के गोपाल, जमुनिया के श्यामलाल, जीरन की ममता अहिरवार, चुकनी के मोहित, केलूखेड़ा के कैलाशचंद्र पाटीदार सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
 कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करने तथा आवेदकों को राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री मयूरी जोक, सुश्री श्रुति भयड़िया, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*