*जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* *7 अगस्त तक करें निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच, 5 अगस्त 2026। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा,जिला नीमच में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य नन्द किशोर पंवार ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration अथवा https://navodaya.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला नीमच के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है।
प्राचार्य श्री पंवार ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें