*संगीतमय संध्या: 'मालवा संगीत परिवार' ने रफ़ी साहब और किशोर दा को दी संगीतमय श्रद्धांजलि..*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


पिपलिया मंडी। पावागढ़ माताजी मंदिर प्रांगण में 'मालवा संगीत परिवार' के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय संगीत संध्या का सफल आयोजन किया गया। 



यह कार्यक्रम संगीत जगत की अमर विभूतियों—मोहम्मद रफ़ी साहब और किशोर कुमार जी की स्मृति में आयोजित किया गया था। 


कार्यक्रम में पिपलिया मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रोताओं और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया। 


कई संगीत प्रेमियों ने खुद भी सुरीले गीत गाकर पूरे माहौल को संगीतमय और आनंदित बना दिया। 


इस आयोजन की एक विशेष बात यह रही कि इसमें उपस्थित अधिकतम संगीत प्रेमी और कलाकार पेशे से शिक्षक हैं, जो शिक्षा विभाग से जुड़े होने के साथ-साथ संगीत साधना में भी निपुण हैं।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनासा के प्रसिद्ध कलाकार दादू पेंटर साहब, मल्हारगढ़ से संध्या जी पाठक एवं मंदसौर से नयन जी भावसार उपस्थित रहे।


अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर संगीत संध्या का शुभारंभ किया।
​संगीतमय संध्या में प्रस्तुतियों का दौर अद्भुत रहा। ललित जी कनेरिया, देव कनेरिया और विक्रम कनेरिया द्वारा 'राग भूपाली' पर प्रस्तुत की गई जोरदार जुगलबंदी ने सभी का मन मोह लिया। वहीं दादू प्रजापति और ललित जी कनेरिया ने संतूर और हारमोनियम की संगत पर रफ़ी साहब और किशोर दा के सदाबहार पुराने गीतों को गाकर समां बांध दिया। साथ ही छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने पियानो और तबले पर बेहतरीन सुर-ताल साधते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।


​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दादू पेंटर साहब ने संगीत के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "संगीत आत्मा की भाषा है, जो इंसान को ईश्वर से जोड़ती है। पुराने सदाबहार गीतों की यह सुरीली परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे इस तरह संजोकर रखना वाकई प्रशंसनीय है।"
​इस अवसर पर संध्या जी पाठक ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "रफ़ी साहब की आवाज़ की रूहानी सादगी और किशोर दा की बेफिक्र मस्ती आज भी हमारे दिलों में ज़िंदा है। मोहम्मद रफ़ी साहब, किशोर कुमार जी और बेगम अख़्तर जैसे महान कलाकार तो शतक में मिलते हैं, लेकिन ऐसे उभरते हुए नन्हे कलाकार हमें दशक में मिल गए हैं, यह हमारा सौभाग्य है और यही हमारे भावी संगीत का भविष्य हैं।" उन्होंने सभी बच्चों को संगीत का बड़ा मंच मिलने और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
​कार्यक्रम का आभार मुकेश जी निडर और राजेश जी प्रजापति द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ जन जैसे गजेंद्र जी जैन, विनोद जी गंधर्व, कमल जी बैरागी सहित कई गणमान्य नागरिक और संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। देर शाम तक चले इस संगीतमय आयोजन का सभी ने भरपूर आनंद लिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*