*कलेक्टर ने जारी किए संशोधित कार्य विभाजन आदेश* *डिप्टी कलेक्टरों के कार्य प्रभार में किया गया आंशिक बदलाव*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 5 अगस्त 2026, प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता, समन्वय और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के कार्य प्रभार में आंशिक संशोधन करते हुए नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक को जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) नीमच के परियोजना अधिकारी का प्रभार तथा प्रभारी अधिकारी बंगला बगीचा व्यवस्थापन का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे को ईओडब्‍ल्‍यू सभी आयोग, आयुक्त शिकायत,वरिष्ठ शिकायत,लोकायुक्‍त, विधानसभा एवं लोकसभा से संबंधित कार्य, ध्यानाकर्षण प्रश्नों के नोडल अधिकारी,सूचना का अधिकार एवं सिटीजन चार्टर, लोकसेवा गारंटी अधिनियम तथा मंत्री शाखा से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया को भू-अभिलेख, जिला भू-प्रबंधन एवं सीलिंग से संबंधित कार्यों का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इन विषयों से संबंधित प्रस्ताव अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश की शेष व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी तथा नवीन संशोधन तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*