भारतीय मजदूर संघ को ग्राम वासियों ने कराया मूलभूत समस्याओं से अवगत !

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच - अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने किया आदिवासी क्षेत्र ग्राम झंझारवाड़ा का निरीक्षण - निरीक्षण के दौरान पाई ग्राम पंचायत व सरपंच की कई अनियमितता ग्रामीण जनों ने मजदूर संघ जिला संयोजक दुर्गा शंकर दसणा को रहवासी क्षेत्र का दौरा करा बताया कि पंचायत द्वारा आवागमन मार्ग के बीचों-बीच पानी के पाइप लाइन का वॉल लगाया गया है 



जिससे उस वाल में निरंतर नालियों का निकास नहीं होने से गंदा पानी वालों के अंदर प्रवेश कर पीने योग्य पानी को दूषित कर आमजन की सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कई प्रकार की खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकता है और हमारे द्वारा कई बार सरपंच व पंचायत में शिकायत की गई लेकिन उनके द्वारा मौका मुआयना कर ठंडा बस्ते में डाल दिया जाता है जिस पर भारतीय मजदूर संघ जिला संयोजक दुर्गा शंकर दसणा ने उक्त सड़क के बीचों-बीच लगे वाल व गंदे कीचड़ वाले स्थान पर ग्रामीण जनों के साथ बैठकर समाचार पत्र के माध्यम से बताया कि आज सिर्फ हम ग्रामीण जन की समस्याओं को लेकर कीचड़ में बैठे हैं और कल हम सरपंच, सचिव ,मंत्री व पंचायत में सड़क के बीचो-बीच लगे बाल को हटवा कर सही जगह लगाने व नालियों से सड़क पर बहने वाले गंदे पानी के निकास को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे अगर उसके बाद भी पंचायत सरपंच द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो भारतीय मजदूर संघ ग्रामीण जनों की समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनों के साथ सड़कों पर उतरेगा और समय रहते ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो ग्राम झंझारवाड़ा की स्थिति भी इंदौर जैसी होने में समय नहीं लगेगा भारतीय मजदूर संघ ने समाचार पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन को भी अवगत कराते हुए ग्राम पंचायत झांझर वाडा के ग्रामीण जनों की समस्याओं का तुरंत निराकरण पंचायत से करवाया जाने की मांग की !

इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गा शंकर दशाणा, तहसील अध्यक्ष विनोद खैर, पूनम भील, गोविंद खाट, मनोहर भील एवं ग्रामीण जन व महिला मातृशक्ति उपस्थित रही !

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*