*शादी का झांसा देकर बिहार की गर्भवती महिला को लाने का आरोप, गर्भपात कराने की भी आशंका* वहीं *ग्रामीणों ने महिला सब-इंस्पेक्टर पर लगाए कार्रवाई में लापरवाही के आरोप, कहा- आरोपी पक्ष से कथित लेन-देन के कारण नहीं हो रही कायमी*

जन जागृति संगम न्यूज

जेपी तेलकार
-------------------------


पिपलिया स्टेशन। क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा जयसिंह में एक गर्भवती महिला के रोते हुए मिलने की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पिपलियामंडी पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार महिला बिहार की निवासी है। आरोप है कि उसे शादी का प्रलोभन देकर गांव लाया गया था, लेकिन वह इस विवाह के लिए तैयार नहीं थी और लगातार विरोध कर रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे यहां लाने वाला व्यक्ति उसका गर्भपात करवाना चाहता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस महिला के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला को किन परिस्थितियों में यहां लाया गया और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


-------------------------
*ग्रामीणों ने महिला सब-इंस्पेक्टर पर लगाए कार्रवाई में लापरवाही के आरोप, कहा- आरोपी पक्ष से कथित लेन-देन के कारण नहीं हो रही कायमी*

*बिहार की गर्भवती महिला को शादी का झांसा देकर लाने और गर्भपात कराने की आशंका वाले मामले में बढ़ा विवाद*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ग्राम बरखेड़ा जयसिंह में बिहार की एक गर्भवती महिला को कथित रूप से शादी का झांसा देकर लाने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जहां एक ओर महिला ने अपने साथ धोखा होने और गर्भपात कराने की आशंका जताई है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पिपलियामंडी थाने में पदस्थ महिला सब-इंस्पेक्टर जया भारद्वाज पर मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला लगातार रो रही थी और अपने घर वापस जाने की बात कह रही थी। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद ग्रामीण भी थाने पहुंचे और महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला सब-इंस्पेक्टर जया भारद्वाज ने कथित रूप से उनसे कहा कि "महिला को अपने घर ले जाओ, अभी कोई कायमी नहीं होगी।" ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष से कथित लेन-देन होने के कारण पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि महिला गर्भवती है और मानसिक रूप से काफी परेशान है, इसके बावजूद उसकी सुरक्षा और शिकायत को प्राथमिकता नहीं दी गई। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसे शादी का प्रलोभन देकर मध्यप्रदेश लाया गया, लेकिन वह इस विवाह के लिए तैयार नहीं थी। महिला ने यह भी आशंका जताई कि उसे यहां लाने वाला व्यक्ति उसका गर्भपात करवाना चाहता है। महिला की बात सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया। टीआई विक्रमसिंह इवने महिला एफआईआर कराने के लिए तैयार नही है। वह केरल जाने की बात बोल रही है। कोई ग्रामीण केस दर्ज कराने को तैयार नही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*