*श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में चांदी के वर्क से हुआ बाबा बर्फानी का आकर्षक श्रृंगार*
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 942549064
जावरा - स्थानीय खारीवाल कॉलोनी में स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा का श्रावण मास के पहले सोमवार को मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस पावन दिवस पर सनातनियों के आराध्य भगवान महादेव की प्रतिमा को चांदी के वर्क से सुसज्जित किया गया। साथ ही रुई से उनका आकर्षक स्वरूप बनाया गया। जिसे देख श्रद्धालु काफी हर्षित नजर आए। बाबा त्रिकाल के ललाट पर तिलक के साथ त्रिनेत्र की बनावट मन को मोहने वाली रही। महादेव की मूर्ति के आसपास और मंदिर के चारोंओर फूलों की भव्य सजावट की गई। इस दौरान आकर्षक और रंग बिरंगी लाइट लगाई गई। विद्युत इस अवसर पर संध्या 7.30 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर पर ढोल मजीरे व गाजे बाजे के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों व धर्मालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के पश्चात भक्तों को रामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान,महेश दुबे, मोहनदास बैरागी, धीरज शर्मा, आर पी शर्मा, सोमेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि दुग्गड़, विपिन बरैया, रामसेवक शर्मा दिलीप कछाँवा केएन कुमावत सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें