*गरोठ में खेत पर बनी झोपडी मे रात्री मे सो रहे बुजुर्ग (पति पत्नी) के साथ हुई लूट के साथ हत्या जैसे जघन्य अपराध घटित करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334





मंदसौर जिला पुलिस कप्तान श्री विनोद कुमार मीना के द्वारा थाना गरोठ में बुजुर्ग (पति पत्नी) के साथ हुई लूट के साथ हत्या जैसे जघन्य अपराध घटित करने वाले आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया  जिसके पालन मे गरोठ एडिशनल एसपी श्री राम सनेही मिश्रा एवं गरोठ एसडीओपी श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में गरोठ थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव की पुलिस टीम के द्वारा लूट कर बुजुर्ग दम्पति की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार व आरोपीगण के कब्जे से लूटा गया मश्रुका व घटना वक्त उपयोग में ली गई मोटर सयाकल व मोबाइल फोन जप्त किये गये 
*घटना का विवरण*                 
दिनांक 25.08.2026 को फरियादी नारायण पिता देवीलाल बंजारा उम्र 35 साल निवासी चांदबर्डा थाना गरोठ ने रिपोर्ट किया की मेरी माता भुलीबाई व पिता देवीलाल चांदबर्डा गांव स्थित खेत पर बनी झोपडी मे रात्री मे सो रहे थे । रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भारी पत्थरो से सिर पर हमला कर पिता देवीलाल की हत्या कर दी है। तथा माता भुलीबाई गम्भीर घायल है। जिस पर थाना गरोठ पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कर विवेचना मे लिया
 
मृतक के पुत्र नारायण द्वारा बताया गया की मेरी माँ चांदी के आमले (कडे ) पहनती थी जो माँ के पैरो में नही होना बताया व घटना के दौरान लूट की आंशका होना बताया।  ईलाज के दौरान प्रकरण मे घायल भुलीबाई की भी मृत्यु हो गई। 
अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान विनोद कुमार मीना के निर्देशन में साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक (FSL) टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। बाद श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री राम सनेही मिश्रा एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश थाना गरोठ, थाना शामगढ़ थाना भानपुरा के क्षेत्र में मिलने के सम्भावित स्थानों पर की गई साथ ही सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर *झालावाड, भवानी मण्डी नीमच, मनासा*  मे की गई। 
विवेचना के दौरान अनुसंधान मे आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मनासा हा.मु . सगोरिया थाना शामगढ़ ,व आरोपी पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना  भानपुरा तथा आरोपिया संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा.मु. चांदबर्डा थाना गरोठ को गिरफ्तार किया गया। एवं प्रकरण के आरोपी राजेश कीर ने खड़ावदा के पास किसी गाँव में खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग पति पत्नि की हत्या करने के बाद हत्या व लूट करने का सुसाईड नोट लेख कर मनासा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पूछताछ और वारदात का तरीका (Modus Operandi): हिरासत में लिये गए आरोपीयो से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया व आरोपीयो ने बताया की संताबाई करीब 02 वर्ष से अपने पति से अलग होकर ग्राम चांदबर्डा मे अपने माता पिता के यहा पर निवास कर रही है संताबाई का कान्हा उर्फ करण निवासी सगोरिया शामगढ़ से प्रेम संबंध है। प्रकरण के आरोपी पवन निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा व राजेश निवासी राजगढ़ झालावाड नीमच के करण उर्फ कान्हा के मित्र है करण उर्फ कान्हा तथा संताबाई ने अपने साथी पवन व राजेश के साथ मिलकर पैसों के लिए लुट की योजना बनाई थी। संताबाई ने अपने साथी आरोपीगणों को मृतिका भुलीबाई व मृतक देवीलाल के संबंध मे सम्पूर्ण जानकारी दी कि चांदबर्डा गाँव के देवीलाल व भुलीबाई गाँव से दुर खेत पर बनी झोपड़ी में अकेले सोते है ओर भुली बाई चांदी के भारी आमले पहनती है। संताबाई से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपीगणों ने दिनांक 24 – 25.08.26 की रात्री में ग्राम चांदबर्डा में स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे देवीलाल व उसकी पत्नी भुली बाई के सिर पर भारी पत्थरो से हमला कर देवीलाल की हत्या कर दी व भुली बाई को गम्भीर रुप से घायल कर उसके पैरो में पहने चांदी के आमले निकाल लिये बाद आरोपीगण करण उर्फ कान्हा, पवन व राजेश आमले लूट कर फरार हो गये थे।बरामदगी (Seizure):- आरोपियों की निशानदेही पर लुटे गये चांदी के जेवरात (आमले) किमती 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटर सायकल किमती 50 हजार रूपये, 03 मोबाईल फोन किमती 45 हजार रूपये एवं वारदात के समय आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े व घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए खून से सने बड़े पत्थर जप्त किये गये। प्रकरण मे अग्रिम कार्यवाही जारी है। 

*नाम आरोपी*
1👉🏻कान्हा उर्फ करण पिता विष्णु निवासी दुरगपुरा थाना मानसा हा.मु. सगोरिया थाना शामगढ़
2👉🏻पवन पिता उदयराम निवासी सातलखेडी थाना भानपुरा*
3👉🏻संतोषबाई उर्फ संता पति अमरलाल निवासी भाटखेडी थाना नाहरगढ़ हा.मु. चांदबर्डा थाना गरोठ
4👉🏻राजेश पिता मोहनलाल निवासी राजगढ़ जिला झलावाड़ राजस्थान हा.मु. मनासा जिला नीमच (मृतक)
*जप्त मश्रुका -पुरानी इस्तेमाली चांदी के जेवरात (आमले) किमती करीब 50 हजार रुपये*
*घटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की हीरो कम्पनी की एक्सट्रीम मोटर सायकल* *किमती 50 हजार रुपये 03 एनड्राईड मोबाइल फोन किमती करीब 45 हजार रूपये और इस 

सराहनीय कार्य गरोठ थाना प्रभारी श्री बलवीर सिहं एवं उनि जितेन्द्र सिंह चौहान, उनि मांगीलाल चौहान, उनि मनोज महाजन (चंदवासा चौकी प्रभारी),सउनि जसराज सिंह चंदेल, सउनि मीना राठौर, (प्रआर. आशीष बैरागी, प्रआर. मुजफ्फर सायबर सेल मंदसौर) प्रआर. दुर्गाशंकर मीणा, (प्रआर.जगन्नाथ गुर्जर, आर. नरेन्द्र सोनी एसडीओपी कार्यालय गरोठ),आर मोतीलाल, आर.दिनेश आर जीवन, आर मुख्तयार आर.शैतान आर.अनिल पाटीदार, आर योगेश धनगर आर वकील,आर राजेन्द्र सिंह आर.विपिन नैन (चौकी चंदवासा) एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा और पुलिस के द्वारा कुख्यात बदमाश हत्यारे आरोपियों के खिलाफ आगे की ठौस कार्रवाई चल रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*