*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में देवरी स्कूल (तह. मनासा ) के सभी आठ खिलाड़ी बच्चों का संतोषजनक प्रदर्शन रहा।
कु. रीतिका विजय राठौर (11वीं) व कु. योग्यता विनोद पाटीदार (10वीं) ने अपना श्रेष्ठ खेल कौशल दिखाते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया
विद्यालय के खेल शिक्षक(कोच)सुनील सोलंकी सर के नेतृत्व में प्रतिवर्ष विद्यार्थी संभाग एवं राज्य स्तर तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
आगामी दिनों में दोनों बालिकाएं उज्जैन में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। *
विद्यालय परिवार ने कु. योग्यता एवं कु. रितिका को बधाई और शुभकामनाए दी है।




Nice
जवाब देंहटाएं