*अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई* *₹1.21 लाख से अधिक की 1200 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास के सहयोग से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में 9 सितम्बर को आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त मनासा के ग्राम हाड़ी पीपलिया, पोखरदा सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 21 हजार 250 रुपये है। प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।


यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी  बी.एल. दांगी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी  बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पंकज राठौर, संजय कंवारे, दीपक आंजना एवं संजय राठौर तथा पुलिस उपनिरीक्षक बी.एल. चौहान, एएसआई दिलीप कलमोडिया सहित आबकारी एवं पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*