*9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ 9 सितंबर से* *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच, 8 सितंबर 2026। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ 9 सितंबर से होगा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न पोषण जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की थीम *“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”* है। इसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों को बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा।
पोषण माह के दौरान संतुलित एवं पोषण विविधता वाले आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय खाद्य पदार्थों, मोटे अनाज, दाल, हरी सब्जियों, मौसमी फलों एवं प्रोटीनयुक्त आहार के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पोषण मेले तथा गर्म पके भोजन की गुणवत्ता एवं विविधता संबंधी गतिविधियां होंगी।
0 से 3 वर्ष के बच्चों के विकासात्मक पड़ावों की पहचान तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रहेगा। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
जनप्रतिनिधियों, पंचायतों, स्व-सहायता समूहों, अभिभावकों एवं आमजन की सहभागिता से पोषण को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*