*डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी ने नगर परिषद जावद का किया औचक निरीक्षण* *सीएम हेल्पलाइन एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं में प्रगति के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण नीमच द्वारा बुधवार को नगर परिषद जावद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं के साथ विभिन्न योजनाओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई।


निरीक्षण में सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध कार्यवाही करते हुए योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
डिप्टी कलेक्टर ने नगर परिषद में निर्माणाधीन कार्यालय भवन का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में उपयंत्री को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इसके साथ ही नामांतरण पंजी एवं दायरा रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। दायरा रजिस्टर में नामांतरण के सभी प्रकरण पूर्ण रूप से दर्ज नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के उपयंत्री सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*