*मंडी मे नहीं मिला प्रवेश नाराज किसान पाल डालकर लेट गया , पुलिस ने टांगा-टोली कर हटाया, अधिक आवक के चलते बन रही विवाद की स्थिति*


जन जागृति संगम न्यूज
जेपी तेलकार 

पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में गुरुवार सुबह बाइक पर लहसुन की बोरी लेकर पहुंचे किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं मिलने पर फिर विवाद की स्थिति बन गई। नाराज बाबूखेड़ा निवासी किसान लक्ष्मणसिंह मंडी गेट के बाहर पाल बिछाकर जमीन पर लेट गया और विरोध जताने लगा। किसान के गेट पर लेटने से यातायात प्रभावित होने लगा और जाम जैसी स्थिति बनने लगी। सूचना पर मंडी सचिव जगदीशचंद भामर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस बल भी पहुंचा और यातायात अवरुद्ध कर रहे किसान को टांगा-टोली कर मंडी गेट से हटाया। जानकारी के अनुसार बाबूखेड़ा निवासी किसान लक्ष्मणसिंह बाइक पर लहसुन की बोरी लेकर कृषि उपज मंडी पहुंचा था। उसके साथ करीब 10 अन्य किसान भी बाइक पर लहसुन लेकर मंडी पहुंचे थे। मंडी गेट बंद होने के कारण किसानों को प्रवेश नहीं दिया गया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने मौके पर विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान लक्ष्मणसिंह ने मंडी गेट के सामने पाल बिछाकर उस पर लेटकर विरोध जताया। किसान के गेट पर लेटने से मंडी में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को परेशानी होने लगी। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलते ही मंडी सचिव जगदीशचंद भामर कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बाद में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस व कर्मचारियों ने किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध जारी रहने पर उसे टांगा-टोली कर गेट से हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। उल्लेखनीय है कि इन दिनों कृषि उपज मंडी पिपलियामंडी में लहसुन की भरपूर आवक हो रही है। मंडी परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण बाद में आने वाले किसानों को बाहर ही रोक दिया जाता है। वहीं बाइक पर लहसुन की उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए सुबह 9 बजे तक मंडी में प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की गई है। सुबह 9 बजे के बाद बाइक पर लहसुन की बोरी लेकर आने वाले किसानों को प्रवेश नहीं दिया जाता। किसानों का कहना है कि सुबह के समय खेती-किसानी सहित अन्य जरूरी काम रहते हैं। इसके कारण कई किसान निर्धारित समय तक मंडी नहीं पहुंच पाते हैं। किसानों ने मांग की कि बाइक से लहसुन लेकर आने वाले किसानों के प्रवेश का समय सुबह 9 बजे से बढ़ाकर 10 बजे तक किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मंडी प्रशासन का कहना है कि लहसुन की अधिक आवक के चलते दूर-दराज से अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को भी मंडी में जगह नहीं मिलने के कारण करीब 3 से 5 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों की सुविधा को देखते हुए बाइक पर लहसुन की उपज लेकर आने वाले किसानों के लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे तक प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद कई किसान निर्धारित समय पर नहीं आते और बाद में प्रवेश नहीं मिलने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न करते हैं। मंडी प्रशासन के अनुसार मंडी परिसर में उपलब्ध जगह और अत्यधिक आवक को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*