*बिना परमीशन के बेसमेंट ओर बिल्डिंग टांगने वाले आशा चिकित्सालय की बढ़ी मुश्किलें नपा ने किया निरीक्षण, जल्द हो सकती बड़ी कार्यवाही*

जन जागृति संगम न्यूज

9302003334

नीमच। शहर के शास्त्री नगर स्थित आशा चिकित्सालय को लेकर नगर पालिका की टीम ने निरीक्षण किया। सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में टीम ने दोनों अस्पतालों में भवन निर्माण, निर्माण अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटाई। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कमी या निर्माण अनुमति के विपरीत कार्य पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


आपको बता दे कि आशा अस्पताल के मामले में नगर पालिका द्वारा पूर्व में कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं। *20 मई 2024 को अंतिम नोटिस जारी कर निर्माण कार्य बंद करने और एमओएस उल्लंघन को हटाने की सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। फिलहाल नगर पालिका ने दोनों अस्पताल का निरीक्षण किया है।


वही आपको बता दें कि आशा चिकित्सालय ने बिना परमिशन के बेसमेंट तो बनाया ही है लेकिन उसका कमर्शियल उपयोग हो रहा है जो नियम विरुद्ध है। एमओएस उल्लंघन जैसी विभिन्न आरोपो से घिरे आशा चिकित्सालय ओर उसके संचालक के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्यवाही होंने के भी आसार है। राहवासी क्षेत्र में कमर्शियल बिल्डिंग अपने साथ काफी चुनोतियाँ लेकर आई है।


अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद सामने आने वाली कमियों पर नगर पालिका आशा चिकित्सालय और उनके संचालक के खिलाफ कब तक कार्रवाई करती है।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*