*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
सागोद। शासकीय हाई स्कूल सागोद में मंगलवार को उमंग कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के पूर्व सरपंच श्री अशोक जी धाकड़ सहित श्री श्याम जी धाकड़, श्री दिनेश जी धाकड़ एवं श्री जितेंद्र जी धाकड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान तथा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य श्री के. सी. पग्गी जी ने उमंग कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्साह, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए तथा जीवन में उमंग और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व को बताया। अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में श्री आर. एल. डोडियार जी ने उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें