संदेश

*महाकुंभ में साध्वी बनने पहुंची एक और खूबसूरत लड़की वायरल, जानें कौन हैं डिजा शर्मा*

चित्र
जन जागृति संगम  प्रयागराज। गंगा की धरा पर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है।महाकुम्भ में अखाड़ों के साधु संत पहुंचे हैं। कई साधु संत सोशल मीडिया में छाए हैं। महाकुंभ की चर्चा पूरे विश्व में है। सोशल मीडिया पर हर दूसरा वीडियो आपको महाकुंभ का देखने को मिलेगा। महाकुंभ में पहुंचे आईआईटी बाबा अभय सिंह, सुंदर साध्वी के रूप में फेमस हुईं हर्षा रिछारिया और माला बेचने वाली लड़़की मोनलिसा की रील्स और शॉर्ट्स जमकर वायरल हैं। इस बीच महाकुंभ में एक और साध्वी ने एंट्री की है। सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें हर्षा रिछारिया की बहन बता रहे हैं। इनका नाम डिजा शर्मा है। यूट्यूब चैनल अब जनता बोलेगी को दिए एक इंटरव्यू में डिजा शर्मा ने बताया कि वह पहले स्पाइसजेट कंपनी में एयरहोस्टेस थीं। डिजा ने बताया कि 6 महीने पहले मां के निधन के बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ आया और उन्होंने आध्यात्म की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। डिजा शर्मा बताती हैं कि उनके परिवार में मां के निधन के बाद अब उनके पिता बचे हैं। डिजा के मुताबिक वो महाकुंभ आई हैं और इससे उनके पिता को कोई ऐतराज नहीं है। डिजा ने कह...

*आजादी के आंदोलन में यादव समाज का अमूल्य योगदान* *यादव सर्कल पर शान से लहराया तिरंगा पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह लोक्स ने किया ध्वजारोहण- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का किया गया सम्मान*

चित्र
जन जागृति संगम 9302003334 नीमच. यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल यादव सर्कल पर यादव महासभा के पूर्व अध्यक्ष भारत सिहं लोक्स ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रत संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य प्रदीप कुमार सगर और श्रीमती पुष्पादेवी व्यास का सम्मान किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक समिति के अध्यक्ष राकेश सोन ने कहा आजादी के आंदोलन में यादव समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अमूल्य योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।  इस अवसर यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह लोक्स, वरिष्ठजन घनश्याम सिंह अंब, कैलाशचंद्र कर्णिक, मंगल मौर्य, दरबारीलाल राजोरा, यशवंत गोयल, लक्ष्मीनारायण शिव, अयोध्याप्रसाद सिन्हा, राजेश व्यास, प्रदीप कुमार सगर, करण डूंगरवाल, प्रताप सिसौदिया, नंदकिशोर कुंगर, अमर सिंह यादव, सोनू यादव नंदकिशोर कुंगर सहित समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार सचिव विजय कुंगर राकेश मौर्य बंटी ने माना। *YSS ने किया पूर्व डीएसपी अंब का किया सम्मान* नीमच.यादव स्वतंत्रता सैनानी स्मारक समिति यादव सर्कल (YSS) द्वारा यादव महासभा सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर...

*नीमच शहर तेजी से महानगर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है – श्री परिहार* *नीमच के विजन डॉक्‍यूमेंट पर जनसंवाद सम्‍पन्‍न*

चित्र
जन जागृति संगम  9302003334 नीमच 29 जनवरी 2025, नीमच शहर तेजी से महानगर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। नीमच में चिकित्‍सा महाविद्यालय, पायलेट ट्रेनिंग सेंटर, शहरी फोरलैन, रिंग रोड़ निर्माण का सफल प्रयास पूरा हुआ है। नीमच का विजन 2047 डॉक्‍यूमेंट तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मुख्‍यमंत्री जी के निर्देशानुसार यह विजन डॉक्‍यूमेंट तैयार किया जा रहा है, तो निश्चित ही विजन डॉक्‍यूमेंट पर भी अमल होगा और शहर के विकास को और गति मिलेगी। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने नीमच के विजन डॉक्‍यूमेंट पर चर्चा के लिए तहसील कार्यालय नीमच में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर नीमच नगरपालिका की अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, एस.डी.एम. डॉ. ममता खेड़े ,मुख्‍य नगर पालिका अधि‍कारी श्री महेन्‍द्र वशिष्‍ठ सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, स्‍वयं सेवी संस्‍था के प्रतिनिधि, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधि, मीडिया के साथी एवं विभिन्‍न क्‍लबों, व्‍यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  इस जनसवांद में नीमच के विज...

जिला जनसम्पर्क कार्यालय नीमच (म.प्र.) समाचार

चित्र
जन जागृति संगम  https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share *जिन्‍दगी में बड़े बदलाव का आसान तरीका है, पढ़ाई- श्री चंद्रा* *जनजाती बाहुल्‍य ग्राम कोज्‍या की चौपाल पर विद्यार्थियों से कलेक्‍टर ने किया संवाद* नीमच 29 जनवरी 2025, जिन्‍दगी में बड़े बदलाव का आसान तरीका है, पढ़ाई, शिक्षा। छात्र-छात्राओं की जिम्‍मेदारी है, कि वे अच्‍छे से पढ़ाई करें और अच्‍छे अंक लाकर उत्‍तीर्ण हो। कलेक्‍टर ने जिले के दूरस्‍थ जनजातीय बाहुल्‍य ग्राम कोज्‍या की चौपाल पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों से बुधवार को संवाद किया । इस मौके पर उन्‍होने विद्यार्थियों से कहा, कि आगामी परीक्षा में एक माह का समय है। इस अवधि में सभी विद्यार्थी अच्‍छे से पढ़ाई करें। रिविजन का प्‍लान बनाकर, नियमित रूप से सभी विषयों पर ध्‍यान केंद्रीत कर, पढ़ाई करें। कलेक्‍टर ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्‍छे अंक हांसिल करने के टिप्‍स भी बताए। उन्‍होने कहा, कि सभी विद्या‍र्थी अपने को पढ़ाई की ऐसी शैली में ढ़ाले की परीक्षा में अच्‍छे अंक हांसिल हो। कलेक्‍टर ने विद्यार्थियो को पिछले एक, दो साल के प्रश्‍न प...

*_सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर दामाद का हक नहीं, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का अहम आदेश_*

चित्र
जन जागृति संगम  जबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने अपने अहम आदेश में कहा है माता-पिता के भरण पोषण अधिनियम के तहत दामाद से मकान खाली कराया जा सकता है। दरअसल, भोपाल के एक युवक ने अपने ससुर का मकान खाली करने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए दामाद को 30 दिन के अंदर मकान खाली करने के आदेश जारी किया है। *एसडीएम कोर्ट ने दिया था मकान खाली करने का आदेश* मामले के अनुसार भोपाल निवासी दिलीप मरमठ ने अपने ससुर का मकान खाली करने के आदेश को चुनौती देते हुए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अपील की थी इसमें कहा गया उसके ससुर नारायण वर्मा (78) ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत एसडीएम कोर्ट में अपील दायर की थी इस मामले में एसडीएम ने उसे ससुर का मकान खाली करने का आदेश दिया है। इसके खिलाफ उसने कलेक्टर भोपाल के समक्ष अपील दायर की थी लेकिन कलेक्टर ने अपील खारिज कर दी इसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। *दामाद ने कर ली दूसरी शादी, फिर भी मकान में डटा है* युवक ने य...

जनपद पंचयत मनासा, जिला -नीमच म. प्र. परिचय पुस्तक अंक 01 वर्ष 2025 जन जागृति संगम

चित्र
*जन जागृति संगम* संपादक : कमलेश राठौर 9302003334  💌💌💌💌💌💌 जय माँ आंतरी आप सभी महानभावो को जय श्री राम जय श्री कृष्णा जय श्री श्याम हर हर महादेव जन जागृति संगम अधिमान्य सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में जिला- नीमच म. प्र. की मनासा और रामपुरा तह. की जो परिचय पुस्तक प्रकाशित की जा रही थी वो अब आप सभी के सहयोग पूरी हो चुकी अब सिर्फ एक bar सभी प्रतिनिधियों को चेक करवाकर इसमें जो भी संशोधन करवाना चाहे फिर प्रकाशन की जाएगी सभी विभागों में ni:शुल्क वितरित विज्ञापन द्वारा जो भी पैसा आएगा और ज्यादा पुस्तके प्रकाशित होंगी आपका स्नहे सहयोग बना रहे जो भी परिचय पुस्तक *मनासा -दर्शन* में विज्ञापन देना चाहे बताए विज्ञापन शुल्क पूरा पेज 4000/- आधा पेज 2000/- एक तिहाई 1500/- एक चौथाई 1100/- विजिटिंग साईंज 500/रु विजिटिंग को छोड़ सभी को पुस्तक दी जाएगी संपादक - संस्थापक कमलेश राठौर M. 8815892831 W. 9302003334 💌💌💌💌💌💌💌 जन जागृति संगम परिचय पुस्तक *मनासा दर्शन* जनपद पंचायत मनासा, जिला-नीमच म.प्र. जन जागृति संगम न्यूज़ 9302003334 *मुख्य उद्देश्य* मानव सेवा,देशहित,सर्वधर्म सर्वोपरि जय जवान-जय किसान,वंदे ...

*हत्या के बाद मौज करने पचमढ़ी निकल गए थे आरोपी, 9 लोग गिरफ्तार*

चित्र
जन जागृति संगम  जबलपुर। पाटन में एक साथ 4 लोगों की हत्या के मामले में जबलपुर पुलिस ने साहू परिवार के 9 सदस्यों को पकड़ लिया है नुनसर पुलिस चौकी के प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है आज भी सड़क पर 5 घंटे जाम की स्थिति रही पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है प्रशासन ने भी कहा कि यदि घरों को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया होगा तो बुलडोजर जरूर चलाया जाएगा सभी आरोपियों को पचमढ़ी से पकड़ा गया *4 लोगों की मौके पर हत्या, 3 घायल* जबलपुर के टिमरी गांव में सोमवार को साहू और ब्राह्मण परिवार के बीच विवाद हुआ था इस घटनाक्रम में साहू परिवार के 9 लोगों ने ब्राह्मण परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी थी मरने वालों में सतीश, मनीष, अनिकेत और समीर की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। *7 लोग पचमढ़ी से गिरफ्तार* जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में कुल 9 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने 7 लोगों को पचमढ़ी के एक होम स्टे से गिरफ्तार किया है यह सभी लोग हत्या के तुरंत बाद जबलपुर से फरार हो गए थे और...

*भ्रमण के दौरान बच्चों ने जानी बांस की उपयोगिता*

चित्र
जन जागृति संगम  डॉ. बबलू चौधरी * नीमच * सीएम राइज़ हायर सेकेंडरी स्कूल कुकडेश्वर के छात्रों ने भाटखेड़ी स्थित मिनी जंगल "विश्वकर्मा बैंबू फॉर्म" का शैक्षणिक भ्रमण कर बांस की खेती एवं औषधीय महत्व के पौधों की व्यावसायिक जानकारी एकत्र की। यहां पर बच्चों ने राष्ट्रीय बांस मिशन योजना में रोपित बांस की खेती एवं उपयोग के बारे में प्रोग्रेसिव फार्मर कमलाशंकर विश्वकर्मा से विस्तृत रूप से चर्चा की साथ ही फोटोग्राफी का आनन्द लिया। बच्चों ने फार्म पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के औषधीय महत्व के पौधों गिलोय, कौंचबीज, शतावरी, अश्वगन्धा, नीली व सफेद अपराजिता, गुड़हल, पत्थरचट्टा, एलोविरा, मीठा नीम, वराहीकंद, स्वार्ड बीन्स, ट्राइडेक्स, वज्रदंती, लक्ष्मण फल, रामफल, सीताफल आदि को देखा एवं जाना। बच्चों के साथ में विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक एग्रीकल्चर श्री नरेन्द्र यादव एवं शिक्षकगण श्री रमेशचंद्र मालवीय, श्री योगेश पंजाबी, श्री पंकज प्रजापति भी मौजूद रहे।

*MP पुलिस को 20 साल बाद मिलेगा डिजिटल वायरलेस सेट, कॉलिंग और लोकेशन ट्रैकिंग की भी होगी सुविधा*

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल। स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेडियो ट्रंकिंग सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। अब पुलिस कर्मियों को 800 मेगाहर्ट्ज वाले वायरलेस हैंडसेट सेट से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके स्थान पर वे ऐसा डिजिटल वायरलेस सेट उपयोग करेंगे, जिसकी कई विशेषताएं होंगी। एक तो उससे कालिंग सुविधा भी होगी और उनके माध्यम से पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। वहीं, उसकी फ्रीक्वेंसी को कोई भी मैच नहीं कर सकेगा। न्यूजीलैंड की एक कंपनी से ये वायरलेस सेट मंगाए जा रहे हैं। हालांकि पहले चरण में इसकी शुरुआत इंदौर से की जा चुकी है। दूसरे चरण में भोपाल को पुलिस मुख्यालय ये डिजिटल वायरलेस सेट उपलब्ध कराने जा रहा है। *2005 के वायरलेस सेट पुलिस कर रही उपयोग* वर्तमान में भोपाल पुलिस 2005 के वायरलेस सेट का उपयोग कर रही है, जिसमें बीते वर्षों में कमी खामियां सामने आई हैं, लेकिन अब नगरीय और ग्रामीण पुलिस नई तकनीक से लैस 350 नए डिजिटल वायरलेस सेट के साथ नजर आएगी। इससे पहले एक साल पहले इंदौर को यह सेट उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। *न्यूजीलैंड की एक टे...

*लव मैरिज के 3 साल बाद पत्नी Boyfriend संग फरार, युवक फांसी पर लटका, सुसाइड नोट में सास और साले का भी जिक्र*

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल। राजधानी में पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने फांसी लगा ली। तीन साल पहले ही उनकी लव मैरिज हुई थी। युवक अपने परिवार को छोड़कर पत्नी के साथ रहता था, लेकिन पत्नी का प्रेम प्रसंग किसी दूसरे पुरूष से शुरू हो गया और उसके साथ शादी कर ली। यह बात उसके पति के लिए किसी आघात से कम नहीं थी, वह अंदर ही अंदर टूट गया और करीब दो महीने तक डिप्रेशन से जूझने के बाद उसने आखिरकार रविवार को यह कदम उठा लिया। उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ भागने से पहले पति के खिलाफ झूठे पुलिस केस भी दर्ज करवाए थे, जिससे भी युवक प्रताड़ित था। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी, सास और साले को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी के हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे में जांच के बाद ही प्रकरण किया जाएगा। थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि 30 वर्षीय शुभम यादव जवाहर नगर, अवधपुरी में रहता था। वह पानी के टैंकर चलाता था। उसने करीब तीन साल पहले लता बोहने से लव मैरिज की थी। शादी माता पिता की इजाजत के बिना की और वह लता के साथ अलग रह रहा था। कुछ दिन बाद लता दूसरे लड़कों से दोस्ती करने लगी तो शु...

*जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार जवान घायल*

चित्र
जन जागृति संगम  पुंछ/ जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार सैनिक घायल हो गए घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सैन्य वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में पलट जाने से यह हादसा हुआ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सावजियां इलाके के गंतार मोड़ पर उस समय हुई जब सैनिक पेट्रोलिंग के बाद अपने शिविर में लौट रहे थे हादसे के बाद स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया बता दें, पिछले साल 24 दिसंबर को भी पुंछ में एक सड़क दुर्घटना में सेना के पांच जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए थे, जब सेना का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था।

*एमपी बोर्ड 10वीं - 12वीं परीक्षा में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी तो फिर कैसी होगी आंसर शीट*

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही पूरा प्रश्न पत्र हल करना होगा। यह उत्तर पुस्तिका 32 पेज की होगी। अभी तक 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी। उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी लगा रहेगा, जिससे इसके हेरफेर की संभावना नहीं रहेगी। विद्यार्थी को विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। *उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी तो माना जाएगा नकल* * इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में करीब 45 हजार अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे। * बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि सिलाई खुली हुई उत्तर पुस्तिका को नकल प्रकरण में दर्ज किया जाएगा बैठक में परीक्षा संबंधी जरूरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। * नकल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार प्रश्नपत्रों के बंडलों को थाना से निकालन...

*गंगा स्नान से खत्म नहीं होगी गरीबी', महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बिगड़े बोल*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज  इंदौर। महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह के महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। खरगे ने गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी। *महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़* भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली में खरगे ने आगे कहा,बीजेपी नेताओं में महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़ लगी, मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। किसी को ठेस लगी हो तो माफी चाहता हूं। धर्म पर हम सभी की आस्था है, धर्म हम सभी के साथ है, लेकिन अगर धर्म के नाम पर किसी समाज में गरीबों का शोषण होगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसमें लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित थे। *BJP की सरकार हिल जाएगी* खरगे ने आगे कहा, महू की धरती में बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म हुआ था, उन्होंने देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम किया। जब बाबा साहेब अकेले इतना काम कर सकते हैं...

*मौनी अमावस्या के बाद यूपी में जमकर होगी बारिश, तापमान आएगी भारी गिरावट*

चित्र
जन जागृति संगम  उत्तर प्रदेश में मौसम में 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मौनी अमावस्या के बाद यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसासा होगा। आपको बता दें कि दो पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है। *आईएमडी ने दी कोहरे की चेतावनी* * आईएमडी ने मंगलवार को कोहरे की चेतावनी देते हुए कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है। * सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और देवरिया में घना कोहरा छाया रहेगा। सुबह और देर रात को कोहरे जबरदस्त पड़ेगा। *इस दिन पड़ेगी जमकर बारिश* * मौसम विभाग ने बताया कि 29 जनवरी को यूपी में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम शुष्क रहेगा। तराई क्षेत्रों में कोहरे की मार पड़ेगी, जो लोगों को परेशान करेगी। * 30 जनवरी को भी कोहरे की चादर वातावरण में देखी जाएगी। 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश...

*मौनी अमावस्या से पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने आस-पड़ोस के श्रद्धालुओं से की बड़ी अपील, कहा- 15-20 दिन बाद आएं अयोध्या*

चित्र
जन जागृति संगम  उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान के बाद भक्तों के अयोध्या में रामलला के दर्शन जाने की संभावना के बीच ट्रस्ट ने बड़ी अपील की है. आदरणीय भक्तजन, जय श्री राम! प्रयागराज में दिनांक 29 जनवरी को कुम्भ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। अनुमान है कि लगभग 10 करोड श्रद्धालु दिनांक 29 जनवरी को प्रयागराज में स्नान करेंगे। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या जी पहुंच रहे हैं। ट्रेन एवं सड़क दोनों प्रकार से भक्तजन प्रयाग से अयोध्या आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से अयोध्या जी में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। अयोध्या धाम की जनसंख्या एवं आकार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इतनी अधिक संख्या में भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन है और इसी कारण भक्तों को परेशानी हो रही है। परिणाम स्वरूप किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए आवश्यक हो गया है कि व्यवस्थाओं में उपयुक्त परिवर्तन किए जाएँ। भक्तों को अधिक पैदल भी चलना पड़ रहा है। हमारा यह निवेदन है कि पास-पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के पश्चात दर्शन ...

*मौसम समाचार* ⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️ *मध्यप्रदेश मौसम पूर्वानुमान एक फरवरी से 6 फरवरी तक मान्य मंदसौर रतलाम नीमच इंदौर व मध्यप्रदेश:::!!* ⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈

चित्र
जन जागृति संगम  भोपाल मध्यप्रदेश जनवरी में चौथी बार गिरेगा मावठा भोपाल-इंदौर समेत 15 जिलों में कल से बदलेगा मौसम 2-3 डिग्री बढ़ेगा पारा दो मजबूत पश्चिम विक्षोभ व बंगाल अरब से आने वाली नमी के मिश्रण से होगी मध्यम से तेज़ बारिश संग ओलावृष्टि एक और 2 फरवरी को मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र से सटे जिलों में बारिश होगी कुछ जगह हल्की तो कही मध्यम बारिश देखने को मिलेगी वही पश्चिम मध्यप्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी 3,4,5 फरवरी को पश्चिम मध्यप्रदेश के मंदसौर रतलाम नीमच इंदौर उज्जैन आगर मालवा जिले  सहित ग्रामीणों में  मध्यम से तेज बारिश होगी कुछ स्थानों पर भारी बारिश  संग ओलावृष्टि भी होगी एक और 2 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ तो नही रहेगा बादल दिखेंगे बारिश की संभावना नहीं है। बाकी 3,4 को तांडव होगा पश्चिम प्रदेश में पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी नोट सभी किसान साथियों से निवेदन हे की अपना कृषि कार्य 1 फरवरी से पूर्व कर लेवे वही वैवाहिक कार्यक्रम  वाले भी अपना काम विवेक से करे

*मामला 10 माह की बालिका का अपहरण और हत्या : कालूखेड़ा थाना प्रभारी नीलम चौगड , उप निरीक्षक कैलाश जोशी व महिला आरक्षक मंजू भाटी गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत*

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ  जगदीश राठौर 9425 490 641 रतलाम / गणतंत्र दिवस पर रतलाम में आयोजित सार्वजनिक गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कालूखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी नीलम चौगड़, उप निरीक्षक कैलाश जोशी व पुलिस अधीक्षक रतलाम कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल भाटी की पत्नी  महिला आरक्षक श्रीमती मंजू भाटी  को विशेष पुलिस सेवा के अंतर्गत रतलाम जिले के जटिल व अति संवेदनशील मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए कार्यालय कलेक्टर रतलाम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।  उल्लेखनीय है कि कालूखेड़ा थाना अंतर्गत लसूडिया नाथी में एक 10 माह की बालिका का दिनांक 17 अगस्त 2024 को अपहरण एवं हत्या हो गई थी । पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार लोढ़ा द्वारा अति संवेदनशील  मामले में एसआईटी गठित की गई थी । एसआईटी टीम में शामिल थाना प्रभारी नीलम चौगड़ , उप निरीक्षक कैलाश जोशी व आरक्षक मंजू भाटी ने पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मी के मार्गदर्शन में मामले की...

*मादक प्रदार्थ तस्करीया समाचार* *👉अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 03 क्विंटल 90 किलोग्राम परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार* *👉फॉर्च्यूनर कार से 370 किलो करीब अवैध डोडाचूरा जब्त।* *स्टॉप स्टिक से टायर पंचर कर रोका।* *👉12 किलो अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *👉डेढ़ किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।* *👉थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही* *200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, एक इनोवा कार जप्त**👉10 क्विंटल डोडाचुरा तस्करी मामले मे दो साल से फरार वांछित अपराधी एमपी से गिरफ्तार।* *👉जावद पुलिस को 5 प्लास्टिक के बोरो में भरा मादक पदार्थ डोडाचूरा 1 क्विंटल कीमत 10 लाख के साथ एक आरोपी गिरप्तार करने में मिली सफलता* सभी खबरें 👇

चित्र
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 03 क्विंटल 90 किलोग्राम परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भोपाल, 27 जनवरी। माननीय मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जयसवाल के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के सहयोग से थाना प्रभारी रामपुरा, निरीक्षक आर.एस. दांगी की अगुवाई में पुलिस ने 03 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पीकअप वाहन में डोडाचूरा छिपाकर ले जाया जा रहा है। तदनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीकअप वाहन RJ-01-GC-4914 को रोका, जिसमें नीले रंग के 13 प्लास्टिक ड्रमों में छिपाकर अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा था। कुल 03 क्विंटल 90 किलोग्राम डोडाचूरा की कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक मनीष (24 वर्ष), निवासी ग्राम गोगेला, थाना टॉडगढ़, जिला ब्यावर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिय...

*आजाद कोतवार संघ ने वर्दी भत्ते को लेकर निकली तिरंगा यात्रा, मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

चित्र
*जन जागृति संगम* 9302003334 नीमच नीमच में आज सोमवार को आजाद कोतवार संघ के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकली  *यात्रा का उद्देश्य* :- वर्तमान  में कोतवारों को सिलीसिलाई दी जाने वाली वर्दी भत्ते की नई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की नई नीतियों के विरोध में निकाली गईं  यात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर विजय टॉकीज चौराहा,  लायंस पार्क चौराहा,  गोमाबाई मार्ग होते हुए कलेक्टर कार्यालय पंहुंची  इस तिरंगा यात्रा में नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रामपुरा,  सिंगोली तहसील के कोतवारों ने भाग लिया सभी कोतवारों के हाथों में तिरंगा झंडा लहरा रहा था कोतवार संघ की मांग है कि वर्तमान में प्रशासन द्वारा जो वर्दी दी जा रही है सिलीसिलाई वह साइज में उपयुक्त नहीं होंगी इसलिए हमें पूर्व की तरह सीधा पैसा उनके खाते में ट्रांसफर करें  हम अपनी साइज अनुसार वर्दी बनवा लेंगे जो यह जबरदस्ती वर्दी थमाने की तैयारी की जा रही है वह हम कतई बर्दास्त नहीं करेंगे इस नवीन व्यवस्था का हम सभी कोतवार संघ के पदाधिकारी सदस्य विरोध करते हैं जो वर्दी का पैसा पुर्व में मिलता वो हमे सिधे On लाईन दिया जाए हम हमारी माप और साईज अनुसार ड्रेस सिलवा लेंग...

*फूलन देवी के बाद चंबल की दूसरी सबसे खूंखार लेडी डाकू जिसने बीहड़ में दिया बच्चे को जन्म, जिस डाकू ने किया कन्यादान, उसी के साथ मनाई सुहागारात*

चित्र
    जन जागृति संगम न्यूज            9302003334 एक ऐसी खूंखार लेडी डकैत थी, जिसकी तूती यूपी, एमपी और राजस्थान में बोला करती थी जिसके नाम से पुलिस भी खौफ खाती जो दिन दहाड़े पुलीस थाने लूट लेती जिसके चर्चे विदेशो में होते, राजनीति की चुनाव भी लड़ा  भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद के महिला आयोग की  अध्यक्ष बनी, बिग बॉस में गई । सलमान खान से मिली। फिल्मों में भी काम किया । जिसके ऊपर 200 अपहरण, 70 हत्याओं और करीब 30 लूट के मामले थे दर्ज    *लेड़ी डकैत*चंबल की शेरनी* सीमा परिहार  कानपुर ऑनलाइन डेस्क। यूपी के चंबल और बीहड़ में एक से बड़कर एक डकैत हुए, जिनके नाम से आजमन ही नहीं बल्कि खाकी भी खौफ खाती थी। ये ऐसी महिला डाकू भी थीं, जो पुलिस को सीधी चुनौती दिया करती थीं। पुतलीबाई, फूलनदेवी, कुसुमा नाइन के बाद सीमा परिहार ऐसे चौथी लेडी डकैत थी, जिसकी तूती यूपी, एमपी और राजस्थान में बोला करती थी। सीमा ही वह डकैतन है, जिसने बीहड़ में बच्चे को जन्म दिया। सीमा की लव स्टोरी भी अजब-गजब की थी। जिससे प्यार किया, उसके साथ सात फेरे लिए। जिस डाकू ने डकैतन का कन्यादान किया, बाद में उसी के साथ सुहागरात मनाई और उसी के बेटे...