*अफीम तस्कर को 04 वर्ष का सश्रम कारावास।*



जन जागृति संगम न्यूज

नीमच। श्रीमान राजवर्धन गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी राजेश पिता मंगलाराम विश्नोई, उम्र-33 वर्ष, निवासी-ग्राम तिलवासनी, थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर (राजस्थान) को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/18 के अंतर्गत 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10000रू. जुर्माने से दण्डित किया।

श्री मनीष जोशी, लोक अभियोजक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 05 वर्ष पूर्व दिनांक 10.04.2017 को रात्री के 10ः30 बजे की थाना नीमच केंट के अंतर्गत आने वाले रोड़वेज बस स्टैण्ड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास, नीमच की हैं। थाना नीमच केंट में पदस्थ एस.आई. वी. डी. जोशी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रोडवेज बस स्टैण्ड स्थित यात्री प्रतीक्षालय पर एक काला रंग का बैग टांगे हुए जिसमें अवैध मादक पदार्थ अफीम हैं को राजस्थान में किसी तस्कर को देने जाने वाला हैं। मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से एस.आई. वी. डी. जोशी फौर्स सहित मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅचे जहाॅ मुखबिर द्वारा बताये हुलीये का व्यक्ति बैग टांगे बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसको फौर्स की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा तथा बैग की तलाशी लिये जाने पर उसमें एक पारदर्शी प्लास्टीक की थैली में 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली, जिसको जप्त कर व आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पुलिस थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 175/17, धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान विवेचक, जप्ती अधिकारी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराये गये। माननीय न्यायालय द्वारा अभिलेख पर आयी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को अवैध रूप से अफीम की तस्करी किये जाने के अपराध का दोषी पाते हुये धारा 8/18 एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 के अंतर्गत 04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,00रू. जुर्माने से दण्डित किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी श्री मनीष जोशी, लोक अभियोजक, नीमच द्वारा की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां