*पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद मध्‍यप्रदेश में बिजली भी हुई महंगी, जानें क्‍या है नई दरें*

जन जागृति संगम न्यूज
जबलपुर। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों (Rising diesel-petrol prices) और कमर तोड़ती महंगाई के बीच प्रदेश की जनता को बिजली का भी जोरदार झटका लगा है. विद्युत नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) ने मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई बिजली दरों (New Electricity rate) का एलान कर दिया है. विद्युत नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) ने आदेश जारी करते हुए मध्यप्रदेश (MP) में बिजली की दर 2.64 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि, बिजली कंपनियों ने मध्यप्रदेश में बिजली की दर 8.71% बढ़ाने की मांग की थी. जन जागृति संगम न्यूज

8 मार्च से लागू होंगी नई दरें
मध्य प्रदेश में नई विद्युत दरों के मुताबिक प्रति यूनिट बिजली 8 पैसे से लेकर 12 पैसे तक महंगी हो जाएगी. वही फिक्स चार्ज भी 5 से लेकर 12 रुपए तक महंगा कर दिया गया है. ये दरें प्रदेश में 8 मार्च से लागू होंगी. नई बिजली दरों का असर सबसे ज्यादा मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा. जिनकी बिजली खपत 50 यूनिट से लेकर 300 यूनिट तक की रहती है.

ये होंगी नई दरें
50 यूनिट तक- 4.13 से बढ़कर 4.21
51-150 यूनिट- 5.5 से बढ़कर 5.17
151-300 यूनिट- 6.45 से बढ़कर 6.74
300 यूनिट से अधिक- 6.65 से बढ़कर 6.74

8.71% की बढ़ोतरी की हुई थी मांग
बिजली कंपनियों की ओर से विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई याचिकाओं में करीब 3916 करोड़ रुपए का घाटा दर्शाया था. इसकी भरपाई के लिए 8.71% की बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन विद्युत नियामक आयोग ने केवल 1181 करोड रुपए का घाट ही मंजूर किया है. आयोग के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक करीब 71 आपत्तियों का निराकरण किया गया है और उसके बाद बिजली दरों की बढ़ोतरी पर फैसला लिया है.

फैसले को दी जाएगी चुनौती
आपत्तिकर्ता डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों को बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है, जिसका तमाम आपत्तिकर्ता विरोध करते हैं. इसके साथ ही विद्युत नियामक आयोग के द्वारा जारी किए गए आदेश से साफ होता है कि उन्होंने सभी आपत्तियों का निराकरण नहीं किया है. इसे आने वाले समय में समय में चुनौती दी जाएगी.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु