*अपना घर की बेटी निशा निर्विरोध सरपंच निर्वाचित*

जन जागृति संगम न्यूज 


*मन्दसौर:-* प्रदेश के आदर्श बालिका ग्रह सीतामऊ फाटक स्थित अपना घर में पली-बढ़ी बेटी निशा हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव में राजगढ़ जिले की ब्यवरा तहसील की  लखनवास पंचायत में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई हैं।
निशा को सांसद सुधीर गुप्ता विधायक यशपालसिंह सिसोदिया  अपना घर स्वाध्याय मंच के संस्थापक अध्यक्ष राव विजय सिंह अध्यक्ष ब्रजेश जोशी व अपना घर स्टाफ परिवार ने बधाई दी है।
निशा जब 8 माह की थी तब अपनाघर आई थी गरोठ क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर किसी ने इस बच्ची को छोड़ दिया था वहां से पुलिस के माध्यम से इस बच्ची को मंदसौर अपना घर लाया गया और यही इसका लालन-पालन हुआ 8 दिसंबर  2008 को बेटी निशा का शुभ विवाह लखनवास के पवन सक्सेना से हुआ जो इलेक्ट्रिक व्यवसायी हैं निशा अपना घर की पहली बेटी है जिसका विवाह हुआ इसके बाद 7 और बेटियों के विवाह हुए हैं।अपना घर की ही एक बेटी कुमकुम योग शिक्षिका के पद पर नियुक्त हो कर आत्मनिर्भर होने वाली पहली बेटी है। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां