*हरियाली के बीच सुखानंद में लगा मेला, पूजा कर किए भगवान के दर्शन*

जनजागृति संगम 

नीमच। 

डॉ बबलु चौधरी 


हरियाली अमावस्या पर शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुखानंद धाम में मेला लगा। रामपुरा के के दारेश्वर महादेव और शहर के कि लेश्वर महादेव में भी गुरुवार को दिनभर सैलानियों की चहल-पहल रही। भक्तों ने भगवान को मालपुए का भोग लगाया। शहर के बाजार में हरियाली अमावस्या पर मालपुए की खुशबू महकती रही।


अठाना। जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सुखानंद महादेव मंदिर में गुरुवार को मेला लगा। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में लगे मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। भक्तों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। एसडीएम जावद राजेंध सिंह सहित सहित अन्य अधिकारियों ने मेला परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेले में भजन पार्टी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां भी दीं। बाबा रामदेव मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दिनभर धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। गुरुवार को करीब 30 से 35 हजार श्रद्धालु मेले में पहुंचे। सुखानंद धाम में मेले में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। जहां भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मेले में करीब 30 से 35 हजार भक्त पहुंचे थे। इससे सुखानंद धाम मार्ग पर करीब दो कि लो मीटर लंबा जाम लग गया। इससे लोग घंटो तक जाम में फंसे रहे।
केदारेश्वर महादेव में उमड़ा भक्तों का सैलाब
रामपुरा। तहसील मुख्यालय से करीब 15 कि लोमीटर की दूरी पर अरावली पर्वतमाला में चंबल नदी के कि नारे प्राकृतिक सुंदरता कल-कल झरने एवं मनमोहक वैभवता को समेटे भगवान केदारेश्वर महादेव पर हरियाली अमावस्या पर केदारेश्वर महादेव मंदिर पर एक दिवसीय मेले के आयोजन कि या गया। इसमें दूर-दूर से लोग भगवान महादेव के दर्शन करने पहुंच। सुबह करीब चार बजे से ही भक्त भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए जुटना प्रारंभ हो गई। दोपहर करीब 12 बजे तक अपार जन समूह उमड़ पड़ा। उल्लेखनीय है कि केदारेश्वर महादेव अत्यंत प्राचीन होकर महाभारत काल स्थित शिवलिंग है। लोक मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कु छ समय केदारेश्वर महादेव में व्यतीत कि या था। इसी दौरान कु ंती पुत्र भीम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। हरियाली अमावस्या पर आयोजित मेले में हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान महादेव के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस विभाग की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*