*नीमच नारकोटिक्स विभाग ने 1 क्विंटल अवैध डोडाचूरा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज 


नीमच। नीमच (neemuch) जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा की तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। नीमच नारकोटिक्स विंग ने 1 क्विंटल अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। इसी के साथ ट्रैक्टर-टॉली के साथ आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
बता दें कि मंदसौर सीतामऊ थाना क्षेत्र में दबिश देकर नीमच नारकोटिक्स विंग ने 1 क्विंटल अवैध डोडाचूरा के साथ राहुल पिता पुरालाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। नारकोटिक्स विंग ने राहुल की निशानदेही पर डोडाचूरा की डिलेवरी लेने वाले सुरेश पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी रिच्छा गुर्जर थाना रिंगनोद रतलाम को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में शामिल सुरेश के मामा उदयसिंह गुर्जर की पुलिस तलाश कर रही है। उदय के मिलने के बाद अपराध में शामिल अन्य डोडाचूरा तस्कर के बारे में सुराग मिल सकता है।
नीमच विंग के निरीक्षक शिवराम निर्वेल ने बताया कि अवैध रूप से ट्रैक्टर-टॉली में डोडाचूरा भरकर जा रहे राहुल को सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्याखेड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की डोडाचूरा सुरेश और उदयसिंह गुर्जर निवासी ग्राम रिच्छा गुर्जर थाना रिंगनोद को देने के लिए जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। राहुल ने बताया कि डोडाचूरा उसी के घर से लेकर आया था।
विंग के अधिकारियों के अनुसार राहुल की मुलाकात सुरेश और उदयसिंह से जोगणिया माता मंदिर में हुई थी। यहां दोनों ने राजस्थान निवासी किसी तस्कर को डोडाचूरा देने के लिए मंगवाया था। इसी की डिलीवरी देने के लिए वह जा रहा था। डोडाचूरा का भाव 1100 रूपए किलो तय हुआ था।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*