प्रभारी मंत्री 31 को करेगी चौकड़ी से झरनेश्वर महादेव सड़क का भूमिपूजन

जन जागृति संगम न्यूज़


नीमच 

ड्रा बबलु चौधरी


 प्रभारी मंत्री 31 अक्टूबर को मनासा विधानसभा प्रवास पर रहेगी। इस दौरान वह करीब 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार रुपए की लागत से बनने वाली चौकड़ी से झरनेश्वर महादेव सड़क का भूमिपूजन करेगी। सुबह 9.30 बजे झरनेश्वर महादेव में कार्यक्रम होगा। सुधीर जी गुप्ता सांसद जावरा मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र और 
 दिलीपसिंह जी परिहार विधायक नीमच भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अनिरुद्ध (माधव) मारू विधायक मनासा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में  सज्जनसिंह जी चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत नीमच, पवन जी पाटीदार जिलाध्यक्ष भाजपा नीमच और कैलाश जी पुरोहित अध्यक्ष भाजपा दीनदयाल मण्डल मनासा उपस्थित रहेंगे। मनासा आगमन पर प्रभारी मंत्री जी का उक्त कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने पर रास्ते भर में स्वागत होगा। 
झरनेश्वर महादेव सड़क का भूमिपूजन की खबर मिलने से चौकडी ओर पठार क्षेत्र में अपार उत्साह है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू के प्रयास से इसकी स्वीकृति मिली। करीब सवा 3 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बनाएगी। 31 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे इसका भूमिपूजन करेंगे। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झरनेश्वर महादेव में आयोजन होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां